A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेश

पीर बाबा बायपास क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग से बाधक अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई

*पीर बाबा बायपास क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग से बाधक अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई*

जिला कटनी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं अवरोधमुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से आज पीर बाबा बायपास क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण-विरोधी कार्रवाई की गई।

 

Related Articles

कार्रवाई के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबे समय से अवैध रूप से बनाए गए निर्माण एवं व्यापारिक अतिक्रमणों को चिन्हित कर जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया एवं जमींदोज किया गया।

 

इस महत्वपूर्ण अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा, एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, एवं यातायात निरीक्षक राहुल पांडेय सहित पुलिस, राजस्व विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

 

अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुविधा, सड़क सुरक्षा तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्षेत्र में भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्यवाहियां सतत जारी रहेंगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!