
- सीहोर लोकेशन बुधनी
- जिला रिपोर्टर विनोद धावरे
स्लग..
भूमि अधिग्रहण में मुआवजा व पुनर्वास नहीं मिलने से आदिवासियों का धरना दूसरे दिन भी जारी
AVB खबर…
सीहोर और देवास जिले में रेलवे लाइन और राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के बदले वैधानिक मुआवजा और पुनर्वास नहीं मिलने से बुधनी में आदिवासी संगठनों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी है। कड़ाके की ठंड के बावजूद महिलाएं, पुरुष और युवा तहसील कार्यालय परिसर में डटे हुए हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से किसी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर उनकी सुध नहीं ली है।
धरनारत आदिवासियों का कहना है कि उन्होंने 12 दिसंबर को राज्यपाल के नाम आवेदन देकर अधिनियम 2013 के उल्लंघन की शिकायत की थी। दूसरे दिन दोपहर को प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव कंचन शर्मा धरनास्थल पहुंचीं, जहां उन्होंने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और प्रशासन की संवेदनहीनता पर सवाल उठाए। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाने की चेतावनी दी गई है।
वाइट : बंटी उइके आदीवासी संभागीय नेता (जयस )
वाइट कंचन शर्मा महासचिव मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस
वाइट:गौरव
वाइट अनीता बाई
सीहोर जिला बुधनी से
जिला रिपोर्टर
विनोद धावरे
News और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
8085362625/ 9009720805