मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली जानबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञनाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली जानबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञ
A2Z सभी खबर सभी जिले की

विभाजन विभीषिका दिवस पर कलेक्ट्रेट में लगी चित्र प्रदर्शनी, जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ

विभाजन विभीषिका दिवस पर कलेक्ट्रेट में लगी चित्र प्रदर्शनी, जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सूचना विभाग द्वारा वर्ष 1947 के विभाजन की त्रासदी एवं उससे जुड़ी घटनाओं पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री आनंद सिंह, जिलाध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला निषाद, माननीय विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, माननीय विधायक राठ श्रीमती मनीषा अनुरागी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयन्ती राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल सहित जनपद के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में विभाजन के दौरान हुई मानवीय त्रासदी, विस्थापन, संघर्ष एवं तत्कालीन परिस्थितियों को चित्रों एवं अभिलेखों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

 

जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं उससे जुड़ी घटनाओं के संबंध में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी हमें शांति, सद्भाव, एकता एवं भाईचारे के महत्व का संदेश देती है। इस दिवस का उद्देश्य नई पीढ़ी को उस दौर के संघर्ष और पीड़ा से अवगत कराते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति जागरूक करना है।

 

इस अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा तिरंगे के साथ सेल्फी भी ली गई। प्रदर्शनी के माध्यम से नई पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी के इतिहास से परिचित कराने तथा देश की एकता एवं अखंडता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

 

इस दौरान उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन के उप सभापति श्री ब्रज किशोर गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री शिव प्रकाश सिंह सेंगर, कार्यक्रम के जिला संयोजक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार व्यास, सह संयोजक जिला मंत्री महेंद्र शुक्ला, सीडीओ अरुण कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, एडीएम नमामि गंगे विजय सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण, जिले के पत्रकार बंधु एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।