
मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा, हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव में सोमवार शाम करीब चार बजे नेशनल हाईवे-34 पर अज्ञात वाहन ने एक गाय को टक्कर मार दी। हादसे में गाय गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पती रही।
घटना मानसिंह की दुकान के सामने हुई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए घायल गाय को सड़क से हटाकर किनारे किया, ताकि किसी अन्य वाहन से दुर्घटना न हो। मानव अधिकार संगठन के सदस्य बौवा यादव ने ग्रामीणों के साथ मिलकर घायल गाय की मदद का प्रयास किया।
खबर लिखे जाने तक
ग्रामीणों के मुताबिक, घायल गाय के उपचार के लिए पशु चिकित्सा विभाग या कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।

