A2Z सभी खबर सभी जिले की

शासकीय चन्द्रविजय महाविद्यालय डिंडोरी में खेलो इंडिया संवाद “खेल की बात पी.एम. के साथ”कार्यक्रम के अंतर्गत एक-तरफा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

गणेश पाण्डे  27 अगस्त 2026
डिंडोरी। शासकीय चन्द्रविजय महाविद्यालय डिंडोरी में प्राचार्य डॉ. ए. एस. उद्दे की उपस्थिति में खेलो इंडिया संवाद “खेल की बात पी.एम. के साथ”कार्यक्रम के अंतर्गत एक-तरफा संवाद कार्यक्रम का आयोजन गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में अतिथि, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक, सीनियर वॉलेंटियर, मायभारत के वॉलेंटियर, खेलविभाग से जिले के खेल पदक विजेता एवं विद्यार्थीयों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जन एवं स्वयंसेवकों ने माननीय प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुना। प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी संबोधन के पश्चात जिला संगठक डॉ पी.सी. उइके, टी आई शोभाराम उइके, प्रेम सिंह नेशनल कराते खिलाड़ी, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व, युवाओं की ऊर्जा तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिले के चयनित खिलाड़ीयों को मोमेंटम एवं डायरी देकर सम्मानित सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आई. सी.प्रजापति परणा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल रासेयो में अपना रजिस्ट्रेशन किया साथ ही विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग क्विज प्रतियोगिता में भी रजिस्ट्रेशन हेतु अपील की गयी। सामूहिक राष्ट्रगान के पश्चात् कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती प्रगति साहू, शिल्पी साहू,आमिर खान, आर.पी.कुशवाहा, डॉ पार्वती कुशराम, पुनीत कुशवाहा एवं स्वयं सेवकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Show More
Back to top button