संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
पांढुर्ना जवाहर वार्ड में अमरावती रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर बहुप्रतीक्षित अंडरब्रिज निर्माण परियोजना ने गुरूवार से मूर्त रूप लेना शुरू कर दिया। शुक्रवार को नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे ने निर्माण स्थल पर पहुँचकर कार्य स्थल का जायजा लिया और अधिकारी व तकनीकी टीम से चर्चा कर निर्माण कार्य की गतिविधि की जानकारी ली।
इस दौरान पार्षद दुर्गेश उईके और भाजपा के नगर मंडल उपाध्यक्ष पंकज नाईक उपस्थित रहे। मौके पर मौजूद तकनीकी टीम और कर्मचारियों ने बताया कि अंडरब्रिज का निर्माण इस तरह से किया जा रहा है जिससे रेल यातायात पूरी तरह सुचारू रहे और ट्रेनों की आवाजाही पर कोई असर न पड़े।
वार्ड पार्षद दुर्गेश उईके ने बताया कि वर्तमान में रेलवे फाटक बंद होने के दौरान अमरावती रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और अंडरब्रिज के चालू होने से आवागमन सुगम हो जाएगा।
