मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
उफनाई पीलाखार नदी, तेज कटान के बीच नदी किनारे खड़े पावर ग्रिड पोल पर मंडराया खतरा!सिंगरौली: क्षतिग्रस्त एसडाईक में फ्लाईएश निस्तारण पर कलेक्टर की सख्ती—तत्काल रोक, दूसरे एसडाईक में होगी व्यवस्था।अपनी सरकार के खिलाफ बैठे बीजेपी नेताओं का धरना समाप्त हुआसीतापुर nh43 की दुर्दशा को लेकर दहाडे अमरजीत भगत,नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को किया रवाना ,*पंचायत सहायकों का हल्ला बोल: 30 हजार मानदेय और स्थायीकरण की मांग, नहीं मानी तो लखनऊ में महाधरना और काम ठप!*बिहार मुजफ्फरपुर शिवहर सीतामढ़ी बीच के खबरबलराम कृषि महोत्सव में 700 से अधिक किसानों ने लिया भागचंद्रशेखर आजाद नगर:- सरकार से भाषण नहीं कागजात चाहिएसंत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेशउफनाई पीलाखार नदी, तेज कटान के बीच नदी किनारे खड़े पावर ग्रिड पोल पर मंडराया खतरा!सिंगरौली: क्षतिग्रस्त एसडाईक में फ्लाईएश निस्तारण पर कलेक्टर की सख्ती—तत्काल रोक, दूसरे एसडाईक में होगी व्यवस्था।अपनी सरकार के खिलाफ बैठे बीजेपी नेताओं का धरना समाप्त हुआसीतापुर nh43 की दुर्दशा को लेकर दहाडे अमरजीत भगत,नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को किया रवाना ,*पंचायत सहायकों का हल्ला बोल: 30 हजार मानदेय और स्थायीकरण की मांग, नहीं मानी तो लखनऊ में महाधरना और काम ठप!*बिहार मुजफ्फरपुर शिवहर सीतामढ़ी बीच के खबरबलराम कृषि महोत्सव में 700 से अधिक किसानों ने लिया भागचंद्रशेखर आजाद नगर:- सरकार से भाषण नहीं कागजात चाहिएसंत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेश
A2Z सभी खबर सभी जिले की

उफनाई पीलाखार नदी, तेज कटान के बीच नदी किनारे खड़े पावर ग्रिड पोल पर मंडराया खतरा!

उफनाई पीलाखार नदी, तेज कटान के बीच नदी किनारे खड़े पावर ग्रिड पोल पर मंडराया खतरा!
WhatsApp Facebook

उफनाई पीलाखार नदी, तेज कटान के बीच नदी किनारे खड़े पावर ग्रिड पोल पर मंडराया खतरा!

रामपुर/स्वार। लगातार हो रही बारिश के चलते पीलाखार नदी उफान पर है। तेज बहाव के साथ हो रहे कटान ने नदी किनारे बसे ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।

जनपद रामपुर की तहसील स्वार क्षेत्र के ग्राम भगवंत नगर में उत्तराखंड से जुड़ी पीलाखार नदी पूरे वेग से बह रही है। नदी का पानी लगातार बढ़ने और तेज धार के कारण आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

सबसे बड़ी चिंता नदी किनारे खड़े पावर ग्रिड लाइन के विशाल पोल को लेकर है। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि नदी के तेज बहाव और पोल के बीच की दूरी बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि लगातार बारिश के कारण नदी का कटान बढ़ता गया और कटाव पोल की नींव तक पहुंच गया तो हालात गंभीर हो सकते हैं।

ग्रामीणों को आशंका है कि पोल को नुकसान पहुंचने की स्थिति में आसपास के क्षेत्र और कई गांवों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि समय रहते पोल के आसपास पत्थर, बोल्डर और मजबूत कटानरोधी सुरक्षा कार्य कराया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि किसी बड़े नुकसान का इंतजार करने के बजाय प्रशासन और संबंधित विभाग को तुरंत स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने चाहिए।