मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
राजेश कुमार जेके लोकेशन सांबा जम्मू गांधी जयंती पर जल शक्ति विभाग ने टी-वेल नंबर 2 सांबा में चलाया पौधरोपण अभियान सांबा, 2 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर जल शक्ति विभाग, पीएचईAKHAND BHARAT MORNING BULLET NEWSतमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदातमहात्मा गांधी जयंती पर फकीरबागान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान11 दिन की आराधना के बाद गणपति को दी विदाई, पचेर घाट पर 150 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जनगांधी जयंती के अवसर पर डैम घाट एवं रानी अवंतीबाई चौक पर चला स्वच्छता अभियानगांधी जयंती के अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों, शासकीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियानकैच द रेन अभियान के तहत ग्राम पंचायत सिंगपुर में रिफॉर्म महोत्सव 2026 आयोजित , जल संरक्षण के लिए दिलाई शपथ, जल संचय संरचनाओं का किया निरीक्षणसेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने चलाया सामूहिक स्वच्छता अभियानसेवा मेरा योगदान के तहत खरगहना में स्वच्छता अभियानराजेश कुमार जेके लोकेशन सांबा जम्मू गांधी जयंती पर जल शक्ति विभाग ने टी-वेल नंबर 2 सांबा में चलाया पौधरोपण अभियान सांबा, 2 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर जल शक्ति विभाग, पीएचईAKHAND BHARAT MORNING BULLET NEWSतमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदातमहात्मा गांधी जयंती पर फकीरबागान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान11 दिन की आराधना के बाद गणपति को दी विदाई, पचेर घाट पर 150 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जनगांधी जयंती के अवसर पर डैम घाट एवं रानी अवंतीबाई चौक पर चला स्वच्छता अभियानगांधी जयंती के अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों, शासकीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियानकैच द रेन अभियान के तहत ग्राम पंचायत सिंगपुर में रिफॉर्म महोत्सव 2026 आयोजित , जल संरक्षण के लिए दिलाई शपथ, जल संचय संरचनाओं का किया निरीक्षणसेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने चलाया सामूहिक स्वच्छता अभियानसेवा मेरा योगदान के तहत खरगहना में स्वच्छता अभियान
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

गांधी जयंती के अवसर पर डैम घाट एवं रानी अवंतीबाई चौक पर चला स्वच्छता अभियान

गणेश पाण्डे डिण्डौरी 02 अक्टूबर 2026 डिंडौरी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर डिंडौरी जिले में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए…

गांधी जयंती के अवसर पर डैम घाट एवं रानी अवंतीबाई चौक पर चला स्वच्छता अभियान
WhatsApp Facebook

गणेश पाण्डे डिण्डौरी 02 अक्टूबर 2026
डिंडौरी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर डिंडौरी जिले में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला युवा अधिकारी अनघ त्रिवेदी के मार्गदर्शन में MY Bharat द्वारा युवाओं एवं स्वयंसेवकों की सहभागिता से स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

इसी क्रम में डैम घाट एवं रानी अवंतीबाई चौक, डिंडौरी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा परस्ते, जिला पंचायत CEO दिव्यांशु चौधरी, SDM रामबाबू देवांगन,CMO वेद गोस्वामी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्याम सिंगौर, डॉ.

बिहारी लाल द्विवेदी , श्रीमती नरबदिया मरकाम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा एवं नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने श्रमदान करते हुए डैम घाट एवं आसपास के क्षेत्र की स्वच्छता में सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जबलपुर बस स्टैंड, डिंडौरी में नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम नागरिकों एवं यात्रियों को स्वच्छता, कचरे के उचित निपटान तथा सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने का संदेश प्रभावी एवं मनोरंजक तरीके से दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

MY Bharat टीम से आर.पी. कुशवाहा, लक्ष्मण चंदेल एवं देवेंद्र बर्मन सहित युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर युवाओं एवं नागरिकों से स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन की आदत एवं सामूहिक जिम्मेदारी बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महात्मा गांधी जी के स्वच्छता एवं सेवा के विचारों को आगे बढ़ाते हुए “स्वच्छ डिंडौरी, सुंदर डिंडौरी” का संदेश दिया गया।