मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
राजेश कुमार जेके लोकेशन सांबा जम्मू गांधी जयंती पर जल शक्ति विभाग ने टी-वेल नंबर 2 सांबा में चलाया पौधरोपण अभियान सांबा, 2 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर जल शक्ति विभाग, पीएचईAKHAND BHARAT MORNING BULLET NEWSतमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदातमहात्मा गांधी जयंती पर फकीरबागान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान11 दिन की आराधना के बाद गणपति को दी विदाई, पचेर घाट पर 150 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जनगांधी जयंती के अवसर पर डैम घाट एवं रानी अवंतीबाई चौक पर चला स्वच्छता अभियानगांधी जयंती के अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों, शासकीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियानकैच द रेन अभियान के तहत ग्राम पंचायत सिंगपुर में रिफॉर्म महोत्सव 2026 आयोजित , जल संरक्षण के लिए दिलाई शपथ, जल संचय संरचनाओं का किया निरीक्षणसेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने चलाया सामूहिक स्वच्छता अभियानसेवा मेरा योगदान के तहत खरगहना में स्वच्छता अभियानराजेश कुमार जेके लोकेशन सांबा जम्मू गांधी जयंती पर जल शक्ति विभाग ने टी-वेल नंबर 2 सांबा में चलाया पौधरोपण अभियान सांबा, 2 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर जल शक्ति विभाग, पीएचईAKHAND BHARAT MORNING BULLET NEWSतमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदातमहात्मा गांधी जयंती पर फकीरबागान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान11 दिन की आराधना के बाद गणपति को दी विदाई, पचेर घाट पर 150 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जनगांधी जयंती के अवसर पर डैम घाट एवं रानी अवंतीबाई चौक पर चला स्वच्छता अभियानगांधी जयंती के अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों, शासकीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियानकैच द रेन अभियान के तहत ग्राम पंचायत सिंगपुर में रिफॉर्म महोत्सव 2026 आयोजित , जल संरक्षण के लिए दिलाई शपथ, जल संचय संरचनाओं का किया निरीक्षणसेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने चलाया सामूहिक स्वच्छता अभियानसेवा मेरा योगदान के तहत खरगहना में स्वच्छता अभियान
Raigarhछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात

🚨 *तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात* 🚨 *6 नग एक्साइड बैटरी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर* *रायगढ़, 2 अक्टूबर* । वरिष्ठ पुलिस…

तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात
WhatsApp Facebook

🚨 *तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात*

🚨 *6 नग एक्साइड बैटरी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर*

*रायगढ़, 2 अक्टूबर* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में तमनार पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरी चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई 6 नग एक्साइड कंपनी की बैटरियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजनीकांत सिदार (31), निवासी बासनपाली, थाना तमनार के रूप में हुई है, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 30 सितंबर 2026 को प्रार्थी चन्द्रसेन कुर्रे ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इंदिरानगर पेट्रोल पंप के सामने थर्मल पावर प्लांट तमनार के मोबाइल टावर का 30 सितंबर की सुबह निरीक्षण करने पर सेल्टर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखी 6 नग एक्साइड बैटरियां, कीमत करीब ₹30 हजार, गायब थीं। रिपोर्ट पर थाना तमनार में अपराध क्रमांक 250/2026, धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदेही रजनीकांत सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हेमंत राठिया के साथ मिलकर मोबाइल टावर के कमरे का ताला लोहे की रॉड से तोड़कर बैटरियां चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने इंदिरानगर भट्ठी के सामने अमरैया के झुरमुट में छिपाकर रखी 6 नग एक्साइड बैटरियां, अनुमानित कीमत ₹20 हजार, बरामद कर विधिवत जप्त की हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) का अपराध घटित होना पाए जाने पर इसे भी प्रकरण में जोड़ा गया है। फरार सह आरोपी हेमंत राठिया की तलाश जारी है।