मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
दिल्ली 11 वर्ष के बच्चे का अपहरण*जन-विश्वास अभियान में उमड़ा जनसैलाब, शिविर में सुनीं आमजन की समस्याएंकलेक्टर ने सक्का में नलजल योजना एवं फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षणबिना मजबूत बेसमेंट के खड़े किए खंभे, बारिश में गिरा ट्रांसफार्मर; कलेक्टर ने जांच के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देशशिक्षक दिवस पर पचमढ़ी के शिक्षक को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मानहमीरपुर :IGRS शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता से संपर्क, मौके का सत्यापन एवं पारदर्शी फोटो अपलोड करना होगा अनिवार्यहमीरपुर :मौसम चेतावनी के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर; भारी वर्षा, गरज-चमक एवं तेज हवाओं को लेकर सतर्कता के निर्देशहमीरपुर :बारिश से कच्चे-पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला जारी, बाल-बाल बचा गृहस्वामीहमीरपुर :गौशाला में गोवंश की मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने पर उठे सवालब्रेकिंग न्यूज | *गौशाला में मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोका तो उठे सवाल* *खबर प्रसारित होने के बाद जागे अधिकारी, बीडीओ बोले—*बहुत दलदल था इंसान फंस जाएगा तो जदिल्ली 11 वर्ष के बच्चे का अपहरण*जन-विश्वास अभियान में उमड़ा जनसैलाब, शिविर में सुनीं आमजन की समस्याएंकलेक्टर ने सक्का में नलजल योजना एवं फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षणबिना मजबूत बेसमेंट के खड़े किए खंभे, बारिश में गिरा ट्रांसफार्मर; कलेक्टर ने जांच के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देशशिक्षक दिवस पर पचमढ़ी के शिक्षक को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मानहमीरपुर :IGRS शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता से संपर्क, मौके का सत्यापन एवं पारदर्शी फोटो अपलोड करना होगा अनिवार्यहमीरपुर :मौसम चेतावनी के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर; भारी वर्षा, गरज-चमक एवं तेज हवाओं को लेकर सतर्कता के निर्देशहमीरपुर :बारिश से कच्चे-पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला जारी, बाल-बाल बचा गृहस्वामीहमीरपुर :गौशाला में गोवंश की मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने पर उठे सवालब्रेकिंग न्यूज | *गौशाला में मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोका तो उठे सवाल* *खबर प्रसारित होने के बाद जागे अधिकारी, बीडीओ बोले—*बहुत दलदल था इंसान फंस जाएगा तो ज
Mathuraउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

मांट: राधा रानी मंदिर के पास रेनॉल्ट ट्राइबर कार में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से धू-धू कर जली कार

(संवाददाता मुकेश अग्रवाल) ​मांट। थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत राधा रानी मंदिर के समीप सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जहाँ एक रेनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) कार में अचानक…

मांट: राधा रानी मंदिर के पास रेनॉल्ट ट्राइबर कार में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से धू-धू कर जली कार
WhatsApp Facebook

(संवाददाता मुकेश अग्रवाल)
​मांट। थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत राधा रानी मंदिर के समीप सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जहाँ एक रेनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) कार में अचानक भीषण आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। घटना मांट थाना क्षेत्र के जावरा अंतर्गत नगला बरी स्थित राधा रानी मंदिर के पास की है।

हादसा गुरुवार सुबह करीब 5:00 बजे हुआ। कार स्वामी की पहचान राजकुमार पुत्र धर्मपाल, निवासी नगला बरी (जावरा, थाना मांट) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के चलते यह आग लगी। सुबह-सुबह अचानक उठी लपटों और धुएं के गुब्बारे को देखकर वहां से गुजर रहे लोग घबरा गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि वाहन को भारी नुकसान पहुँचा। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू किया गया तब तक वाहन पूरी तरह जल कर क्षतिग्रहस्थ हो गया था। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच में जुटी है, हादसा कैसे हुआ और हादसे का क्या कारण रहा है।