*बड़वानी में मां कालिका माता मंदिर में अष्टमी पर हुआ रात्रि जागरण, भजनों से गूंजा मंदिर, 24 अक्टूबर को होगा 28वां विशाल भंडारा*
बड़वानी – नगर के प्रसिद्ध मां कालिका माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस जागरण में भक्तों ने माता के भजनों पर जमकर नृत्य किया और पूरा मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा।
मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से सजाया गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे।
मंदिर समिति ने बताया कि *24 अक्टूबर को मंदिर का 28वां विशाल भंडारा* आयोजित किया जाएगा। जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे।
बड़वानी में मां कालिका माता मंदिर में अष्टमी पर हुआ रात्रि जागरण 🙏 24 अक्टूबर को 28वां विशाल भंडारा।
