लोकेशन – नैनपुर
संवादाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से
9399424203
स्लग — नैनपुर में दिवाली की धूम, बाजार में उमड़ी भारी भीड़*
एंकर — नैनपुर – दीवाली को लेकर नैनपुर के बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। शाम होते ही पूरा बाजार रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और सजावट से जगमगा उठा।
बाजार में मिठाई की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। मिठाई की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ नजर आई कतार में खड़े होकर मिठाई खरीदते नजर आए।
वहीं दीये सोना चांदी की दुकानों से लेकर, झालर, लाइट, पटाखे और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ रही।
बाजार में बाइक और पैदल चलने वालों की भीड़ से जाम जैसी स्थिति बन गई, लेकिन लोगों में दिवाली की खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
बाजार में त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए पुलिस बल भीड़ वाले जगह में निगरानी करते नजर आए।
