बानसूर। कस्बे के जमुनानली स्थित श्री श्याम मंदिर पर सोमवार को अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नगर पालिका मंडल बानसूर के चेयरमैन गिर्राज सैनी सहित वार्ड पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में मंदिर कमेटी व श्रद्धालुओं ने चेयरमैन व पार्षदों का माला-साफा पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर चेयरमैन गिर्राज सैनी ने मंदिर परिसर में बने कमरे का फीता काटकर उद्घाटन किया।
अन्नकूट महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, भोग लगाया गया और प्रसाद वितरण किया गया।
