मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जिला पांढुर्णा में सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याण के विविध कार्यक्रम आयोजितसौंसर: ग्राम घोटी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजितसेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ज्ञान ज्योति विद्या मंदिर स्कूल में रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितबरेली आंवला थाना दिवस में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर किया काम, लंबित मांगों को लेकर जताया विरोध।ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती पर विधायक राजन मंडलोई नाराज आंदोलन की चेतावनी।चुनार में दर्दनाक सड़क हादसा, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, वाराणसी रेफर।कल से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, मुख्यालय के 15 वार्डों से लेकर गांव-गांव तक बिराजेंगी मां दुर्गाबड़वानी जिले में 114 पटवारियों पर कार्रवाई 6 बर्खास्त 6 निलंबित।_नौ दिन की साधना, आत्मबल और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प – सावित्री ठाकुर_हमीरपुर :पत्नी के मायके से न लौटने से तनाव में था युवक, संदिग्ध परिस्थितियों में मौतजिला पांढुर्णा में सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याण के विविध कार्यक्रम आयोजितसौंसर: ग्राम घोटी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजितसेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ज्ञान ज्योति विद्या मंदिर स्कूल में रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितबरेली आंवला थाना दिवस में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर किया काम, लंबित मांगों को लेकर जताया विरोध।ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती पर विधायक राजन मंडलोई नाराज आंदोलन की चेतावनी।चुनार में दर्दनाक सड़क हादसा, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, वाराणसी रेफर।कल से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, मुख्यालय के 15 वार्डों से लेकर गांव-गांव तक बिराजेंगी मां दुर्गाबड़वानी जिले में 114 पटवारियों पर कार्रवाई 6 बर्खास्त 6 निलंबित।_नौ दिन की साधना, आत्मबल और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प – सावित्री ठाकुर_हमीरपुर :पत्नी के मायके से न लौटने से तनाव में था युवक, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Pandhurnaमध्य प्रदेशशिक्षा

सौंसर: ग्राम घोटी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुर्णा सौंसर, छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सौंसर के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देश पर सामाजिक नवांकुर संस्था…

सौंसर: ग्राम घोटी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
WhatsApp Facebook

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुर्णा
सौंसर, छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सौंसर के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देश पर सामाजिक नवांकुर संस्था यूथ ऑफ सौंसर एसोसिएशन द्वारा ग्राम घोटी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों को चौपाल के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया।

परामर्शदाता दिनेश सोमकुंवर ने कहा कि नशा परिवार और समाज दोनों को बर्बाद करता है। युवाओं को खेल, पढ़ाई और रोजगार पर ध्यान देना चाहिए।

परामर्शदाता सुभाष ठाकरे ने कहा कि गुटखा, तंबाकू और शराब से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां होती हैं। एक व्यक्ति के नशा करने से पूरा परिवार परेशान होता है।

परामर्शदाता शारदा निकम ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। आंगनबाड़ी के माध्यम से हर घर तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा।

ग्रामीणों को बताया गया कि तंबाकू-गुटखा से मुंह का कैंसर, शराब से लीवर खराब और बीड़ी-सिगरेट से टीबी की बीमारी होती है। नशे से घर की आर्थिक स्थिति भी कमजोर होती है।

इस दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति घोटी के अध्यक्ष, सचिव सहित यूथ ऑफ सौंसर के सदस्य, नवांकुर सखी समूह की महिलाएं और BSW-MSW के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों ने नशा न करने की शपथ ली।