आज माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के जिला युवा अधिकारी अनघ त्रिवेदी के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन इमली कुटी में मां नर्मदा के घाट में श्रमदान सफाई अभियान किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।श्रमदान कार्यक्रम डॉ संतोष परस्ते जिला आयुष अधिकारी डिंडोरी, आर बी मिथिलेश प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर , मनोज चौकसे प्रचार प्रयास कोचिंग संस्थान, देवदूत रक्तदान परिवार से भागवत यादव एवं सक्षम कार्यक्रम के जिला अधिकारी महारन प्रताप सिंह एवं एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य शाहिद खान ,आर पी कुशवाहा, पीडब्ल्यूडी इंजीनियर धुर्वे एवं परियोजना अधिकारी राम जीवन वर्मा, ओमवीर जाट शिवलाल आदि उपस्थित रहे। जनमानस में जागरूकता की कमी
वर्षों से चल रही मैया अभियान के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम में जनमानस की भागीदारी शून्य रहती है।
शासकीय तंत्र के कर्मचारी लगातार वर्षों से मां नर्मदा के घाटों को साफ कर रहे हैं लेकिन इस कार्य में आम जनता की कोई भागीदारी नहीं होती। आखिर इसका क्या कारण है कि आम जनता इस पावन कार्य में रुचि नहीं दिखाती ।
उल्टे गंदगी फैलाने का काम असामाजिक तत्वों द्वारा किया जाता है। जिस पर कोई कार्यवाही नहीं होती।यदि कोई उनको रोकता भी है तो विवाद तैयार हो जाता है।
प्रशासन को चाहिए कि घाटों पर गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती करे और जुर्माना भी किया जाय।जिससे घाटों पर स्वच्छता बनी रहे। प्रायः सभी घाटों पर गंदगी न फैलाने संबंधी बोर्ड लगे हैं लेकिन उसके बावजूद लोग गंदगी फैलाने से बाज नहीं आते।आज तक किसी पर गंदगी फैलाने पर कोई जुर्माना नहीं हुआ होगा ,जब तक गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती नहीं होगी तब तक सुधार होना संभव नहीं है।
