मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, एडीजी ने सड़कों पर उतरकर परखी व्यवस्थाहमीरपुर :फल विक्रेता की मौत के बाद पोस्टमार्टम में मिली गोली, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाममहिला-नवजात की मौत के बाद ब्रह्मदेव अस्पताल सील, अस्पताल संचालक मौके से फरारबड़वानी में कालिका माता मंदिर में अष्टमी पर हुआ रात्रि जागरण 24 अक्टूबर को 28 वा विशाल भंडाराअष्टमी पर हवन-पूजन, कन्याभोज और भंडारे का आयोजनहमीरपुर :22 अक्टूबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे आपत्ति एवं सुझाव, 24 अक्टूबर को आयोजित होगा द्वितीय विशेष अभियान दिवसहमीरपुर :खाद की दुकानों पर छापा, जय महाकाल ट्रेडर्स का लाइसेंस निलंबित,स्टॉक और बिक्री रजिस्टर नहीं मिले, बालाजी खाद भंडार को चेतावनीहमीरपुर :पुरानी रंजिश में गोली चलने का आरोप, पिता-पुत्र समेत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जअष्टमी-नवमी पर देवी आराधना की धूम, मंदिरों में गूंजे जयकारेहमीरपुर :हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है कम्हरिया का ऐतिहासिक मेला, जायरीनों के लिए जगह-जगह लंगर की व्यवस्थात्योहारों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, एडीजी ने सड़कों पर उतरकर परखी व्यवस्थाहमीरपुर :फल विक्रेता की मौत के बाद पोस्टमार्टम में मिली गोली, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाममहिला-नवजात की मौत के बाद ब्रह्मदेव अस्पताल सील, अस्पताल संचालक मौके से फरारबड़वानी में कालिका माता मंदिर में अष्टमी पर हुआ रात्रि जागरण 24 अक्टूबर को 28 वा विशाल भंडाराअष्टमी पर हवन-पूजन, कन्याभोज और भंडारे का आयोजनहमीरपुर :22 अक्टूबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे आपत्ति एवं सुझाव, 24 अक्टूबर को आयोजित होगा द्वितीय विशेष अभियान दिवसहमीरपुर :खाद की दुकानों पर छापा, जय महाकाल ट्रेडर्स का लाइसेंस निलंबित,स्टॉक और बिक्री रजिस्टर नहीं मिले, बालाजी खाद भंडार को चेतावनीहमीरपुर :पुरानी रंजिश में गोली चलने का आरोप, पिता-पुत्र समेत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जअष्टमी-नवमी पर देवी आराधना की धूम, मंदिरों में गूंजे जयकारेहमीरपुर :हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है कम्हरिया का ऐतिहासिक मेला, जायरीनों के लिए जगह-जगह लंगर की व्यवस्था
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :खाद की दुकानों पर छापा, जय महाकाल ट्रेडर्स का लाइसेंस निलंबित,स्टॉक और बिक्री रजिस्टर नहीं मिले, बालाजी खाद भंडार को चेतावनी

मौदहा (हमीरपुर)। किसानों से खाद की निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने की शिकायतों के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को एसडीएम करनवीर सिंह और जिला कृषि अधिकारी ने कस्बे के…

हमीरपुर :खाद की दुकानों पर छापा, जय महाकाल ट्रेडर्स का लाइसेंस निलंबित,स्टॉक और बिक्री रजिस्टर नहीं मिले, बालाजी खाद भंडार को चेतावनी
WhatsApp Facebook

मौदहा (हमीरपुर)। किसानों से खाद की निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने की शिकायतों के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को एसडीएम करनवीर सिंह और जिला कृषि अधिकारी ने कस्बे के उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

जांच के दौरान मैसर्स जय महाकाल ट्रेडर्स पर अनियमितताएं मिलने पर उर्वरक लाइसेंस निलंबित कर दिया गया, जबकि मैसर्स बालाजी खाद भंडार के संचालक को आवश्यक सुधार करने की चेतावनी दी गई। निरीक्षण के दौरान जय महाकाल ट्रेडर्स पर रेट बोर्ड अपडेट नहीं मिला।

साथ ही स्टॉक और बिक्री रजिस्टर भी मौके पर उपलब्ध नहीं थे। विक्रेता ने अधिकारियों को बताया कि रजिस्टर पूरा करने के लिए मुनीम उन्हें घर ले गया था और किसी कारणवश दुकान नहीं आया।

रजिस्टर उपलब्ध न होने के कारण अधिकारियों को किसानों से फोन पर बातचीत करने का अवसर नहीं मिल सका, जिससे निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद बेचने की पुष्टि नहीं हो पाई। हालांकि, पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक और दुकान में उपलब्ध खाद के स्टॉक में मामूली अंतर मिलने पर विभाग ने प्रतिष्ठान का उर्वरक लाइसेंस निलंबित कर दिया।

इसके बाद अधिकारियों ने मैसर्स बालाजी खाद भंडार का निरीक्षण किया। यहां स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर और रेट बोर्ड अपडेट मिले।

पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक का मौके पर उपलब्ध खाद से मिलान भी सही पाया गया। हालांकि, खाद का रखरखाव संतोषजनक नहीं मिला और बिक्री रजिस्टर में कुछ किसानों के मोबाइल नंबर दर्ज नहीं थे।

इस पर विक्रेता को चेतावनी देते हुए खाद का उचित रखरखाव करने और बिक्री रजिस्टर में सभी किसानों के मोबाइल नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।