मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :IGRS शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता से संपर्क, मौके का सत्यापन एवं पारदर्शी फोटो अपलोड करना होगा अनिवार्यहमीरपुर :मौसम चेतावनी के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर; भारी वर्षा, गरज-चमक एवं तेज हवाओं को लेकर सतर्कता के निर्देशहमीरपुर :बारिश से कच्चे-पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला जारी, बाल-बाल बचा गृहस्वामीहमीरपुर :गौशाला में गोवंश की मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने पर उठे सवालब्रेकिंग न्यूज | *गौशाला में मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोका तो उठे सवाल* *खबर प्रसारित होने के बाद जागे अधिकारी, बीडीओ बोले—*बहुत दलदल था इंसान फंस जाएगा तो जमांट: राधा रानी मंदिर के पास रेनॉल्ट ट्राइबर कार में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से धू-धू कर जली कारमनावर थाने में नए अधिकारियों की एंट्री, स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई किसी को मिली नई चौकी, किसी ने संभाला थाना; मनावर में पुलिस अधिकारियों का विदाई-सम्मानमनावर थाने में नए अधिकारियों की एंट्री, स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई किसी को मिली नई चौकी, किसी ने संभाला थाना; मनावर में पुलिस अधिकारियों का विदाई-सम्मानउफनाई पीलाखार नदी, तेज कटान के बीच नदी किनारे खड़े पावर ग्रिड पोल पर मंडराया खतरा!सिंगरौली: क्षतिग्रस्त एसडाईक में फ्लाईएश निस्तारण पर कलेक्टर की सख्ती—तत्काल रोक, दूसरे एसडाईक में होगी व्यवस्था।हमीरपुर :IGRS शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता से संपर्क, मौके का सत्यापन एवं पारदर्शी फोटो अपलोड करना होगा अनिवार्यहमीरपुर :मौसम चेतावनी के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर; भारी वर्षा, गरज-चमक एवं तेज हवाओं को लेकर सतर्कता के निर्देशहमीरपुर :बारिश से कच्चे-पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला जारी, बाल-बाल बचा गृहस्वामीहमीरपुर :गौशाला में गोवंश की मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने पर उठे सवालब्रेकिंग न्यूज | *गौशाला में मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोका तो उठे सवाल* *खबर प्रसारित होने के बाद जागे अधिकारी, बीडीओ बोले—*बहुत दलदल था इंसान फंस जाएगा तो जमांट: राधा रानी मंदिर के पास रेनॉल्ट ट्राइबर कार में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से धू-धू कर जली कारमनावर थाने में नए अधिकारियों की एंट्री, स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई किसी को मिली नई चौकी, किसी ने संभाला थाना; मनावर में पुलिस अधिकारियों का विदाई-सम्मानमनावर थाने में नए अधिकारियों की एंट्री, स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई किसी को मिली नई चौकी, किसी ने संभाला थाना; मनावर में पुलिस अधिकारियों का विदाई-सम्मानउफनाई पीलाखार नदी, तेज कटान के बीच नदी किनारे खड़े पावर ग्रिड पोल पर मंडराया खतरा!सिंगरौली: क्षतिग्रस्त एसडाईक में फ्लाईएश निस्तारण पर कलेक्टर की सख्ती—तत्काल रोक, दूसरे एसडाईक में होगी व्यवस्था।
A2Z सभी खबर सभी जिले कीHamirpurउत्तर प्रदेश

हमीरपुर :मौसम चेतावनी के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर; भारी वर्षा, गरज-चमक एवं तेज हवाओं को लेकर सतर्कता के निर्देश

हमीरपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं प्राप्त चेतावनियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के निर्देश पर जनपद में सभी संबंधित विभागों को अलर्ट…

हमीरपुर :मौसम चेतावनी के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर; भारी वर्षा, गरज-चमक एवं तेज हवाओं को लेकर सतर्कता के निर्देश
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं प्राप्त चेतावनियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के निर्देश पर जनपद में सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संभावित भारी/बहुत भारी वर्षा, गरज-चमक, वज्रपात एवं तेज हवाओं को देखते हुए नदी-नालों के जलस्तर, निचले एवं जलभराव वाले क्षेत्रों, नदी किनारे स्थित गांवों, प्रमुख मार्गों, पुल-पुलियों एवं रपटों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ चौकियों, नियंत्रण कक्षों, राजस्व एवं पुलिस टीमों तथा बचाव दलों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील ग्रामों में लेखपाल, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव एवं स्थानीय स्वयंसेवकों के माध्यम से आमजन को मौसम एवं बाढ़ संबंधी चेतावनियों से समय से अवगत कराने को कहा गया है।

*संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता*

प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन न करने तथा मानकविहीन अथवा असुरक्षित नावों का प्रयोग न करने की अपील की है। जलमग्न अथवा तेज बहाव वाले मार्गों पर आवागमन को नियंत्रित करते हुए लोगों को जोखिम वाले स्थानों पर जाने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गरज-चमक एवं तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों तथा जर्जर भवनों के आसपास जाने से बचने के लिए जनजागरूकता किए जाने को कहा गया है।

*राहत एवं बचाव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित*

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि आवश्यकता पड़ने पर नाव, मोटरबोट, लाइफ जैकेट, रस्सी, प्रकाश व्यवस्था, एंबुलेंस एवं मेडिकल टीम सहित सभी आवश्यक राहत एवं बचाव संसाधन तत्काल उपलब्ध रहें। तहसीलों में स्थापित बाढ़ चौकियों एवं बाढ़ शरणालयों को आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ तैयार रखने को कहा गया है।

नगर निकाय एवं पंचायती राज विभाग को जल निकासी, नालों की सफाई, पंपिंग व्यवस्था एवं पेयजल की शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभाग को आवश्यक दवाओं, चिकित्सा दल, पशुचारा एवं पशु चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

*आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने की अपील*

प्रशासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि किसी भी आपात स्थिति में घटना के स्थान, प्रभावित क्षेत्र/व्यक्तियों की संख्या एवं की गई सहायता की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उपलब्ध कराई जाए।

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेते हुए सावधानी बरतें, नदी-नालों एवं तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार त्वरित राहत एवं बचाव कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

*जिला स्तरीय ईओसी/बाढ़ कंट्रोल रूम:*
दूरभाष: 05282-222330
मोबाइल: 9454416001