मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :नाती के साथ खेत गया किसान सुबह मिला अचेत,डॉक्टरों ने किया मृत घोषितहमीरपुर :खेत पर पलेवा कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहरामहमीरपुर :इलाही तालाब में मिला दो दिन से लापता युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनीहमीरपुर :गौहानी जंगल हत्याकांड का खुलासा, दंपति गिरफ्तार प्रेम प्रसंग के चलते 22 वर्षीय युवक की हत्या का आरोप, निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामदशराबबंदी के बावजूद छापरी गांव में फिर शुरू हुई शराब की बिक्री।उपभोक्ता और संविदा श्रमिकों के बीच हुए विवाद का हुआ समाधानआदिवासी किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला: डॉ. रैलाश सेनानी ने उठाई आवाज, आरोपी की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांगआदिवासी किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला: डॉ. रैलाश सेनानी ने उठाई आवाज, आरोपी की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांगकलेक्टर ने की 362 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश.पुलिस क्षेत्रअधिकारी ओबरा दौरा आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति और व्यापारी बंधुओ की बैठक बुलाईहमीरपुर :नाती के साथ खेत गया किसान सुबह मिला अचेत,डॉक्टरों ने किया मृत घोषितहमीरपुर :खेत पर पलेवा कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहरामहमीरपुर :इलाही तालाब में मिला दो दिन से लापता युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनीहमीरपुर :गौहानी जंगल हत्याकांड का खुलासा, दंपति गिरफ्तार प्रेम प्रसंग के चलते 22 वर्षीय युवक की हत्या का आरोप, निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामदशराबबंदी के बावजूद छापरी गांव में फिर शुरू हुई शराब की बिक्री।उपभोक्ता और संविदा श्रमिकों के बीच हुए विवाद का हुआ समाधानआदिवासी किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला: डॉ. रैलाश सेनानी ने उठाई आवाज, आरोपी की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांगआदिवासी किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला: डॉ. रैलाश सेनानी ने उठाई आवाज, आरोपी की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांगकलेक्टर ने की 362 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश.पुलिस क्षेत्रअधिकारी ओबरा दौरा आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति और व्यापारी बंधुओ की बैठक बुलाई
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :खेत पर पलेवा कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

हमीरपुर। जरिया थाना क्षेत्र के इटेलिया बाजा गांव में मंगलवार को खेत पर पलेवा करने गए 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खेत में भरे पानी के बीच युवक का शव मिलने…

हमीरपुर :खेत पर पलेवा कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। जरिया थाना क्षेत्र के इटेलिया बाजा गांव में मंगलवार को खेत पर पलेवा करने गए 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

खेत में भरे पानी के बीच युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने सांप के काटने की आशंका जताई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार इटेलिया बाजा गांव निवासी विकास पुत्र स्वर्गीय गया प्रसाद मंगलवार को अपनी मां कलावती के साथ गेहूं की बुवाई के लिए खेत में पलेवा करने गया था।

कुछ देर बाद कलावती खाना बनाने के लिए घर लौट आई, जबकि विकास खेत में ही रुक गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर मां उसकी तलाश में खेत पहुंची तो विकास पानी के बीच अचेत अवस्था में पड़ा मिला।

आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक विकास अविवाहित था और पांच बीघा जमीन पर खेती कर परिवार का हाथ बंटाता था।

परिवार में उसकी मां कलावती और बड़ा भाई वीर सिंह हैं। युवक की अचानक मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों ने खेत में सांप के काटने से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।