कलेक्टर ने की 362 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश.
सिंगरौली : कलेक्टर अंकित अस्थाना ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 362 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदकों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण की मांग रखी। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर तत्परता के साथ निराकरण सुनिश्चित करें। जिन प्रकरणों में जांच आवश्यक है, उनमें समय-सीमा निर्धारित कर कार्यवाही करें तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्यवाही की जाए। शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर आवेदकों को कार्रवाई से अवगत कराएं, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर अमित सिंह बम्हरौलिया, एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, डिप्टी कलेक्टर सौरभ मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
