मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बरेली मिशन कंपाउंड में शक्ति प्रदर्शन के साथ हुआ नामांकन, 9 जिलों से उमड़ा जनसैलाबपूंछएसएसपी पुंछ ने सीमावर्ती गांव खारी में थाना दरबार का आयोजन किया; जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा पुंछ, 05 अक्टूबर, 2026: सीमावर्ती और दूरदराज के क्षेत्रों में पुलिस-जनता संपर्संयुक्त श्रीमाली महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनी नीतू माली।पितृपक्ष मे पौधारोपणहमीरपुर :रिगवारा खुर्द में फार्मर फील्ड-डे, किसानों को जलवायु अनुकूल खेती की दी जानकारीहमीरपुर :छुट्टा पशुओं के संरक्षण को तीन दिवसीय विशेष अभियान, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेहीहमीरपुर :सरकारी योजनाओं की जानकारी देने को अंबेडकर पार्क में लगी विकास प्रदर्शनीहाईटेक पढ़ाई के बाद उसे पुश्तैनी,खेती में नवाचार से युवा कृषक रोहित पाटीदार को मिला राष्ट्रीय सम्मान।सहाय्यक निबंधक खटाव अधिकारी. सौ . कुंभार मॅडम यांनी पदभार स्वीकारलाहमीरपुर :छह माह से खेतों में पड़े बिजली के तार, पांच नलकूप बंद होने का आरोप लाइन न जुड़ने से बुवाई प्रभावित, किसानों ने वसूली का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कीबरेली मिशन कंपाउंड में शक्ति प्रदर्शन के साथ हुआ नामांकन, 9 जिलों से उमड़ा जनसैलाबपूंछएसएसपी पुंछ ने सीमावर्ती गांव खारी में थाना दरबार का आयोजन किया; जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा पुंछ, 05 अक्टूबर, 2026: सीमावर्ती और दूरदराज के क्षेत्रों में पुलिस-जनता संपर्संयुक्त श्रीमाली महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनी नीतू माली।पितृपक्ष मे पौधारोपणहमीरपुर :रिगवारा खुर्द में फार्मर फील्ड-डे, किसानों को जलवायु अनुकूल खेती की दी जानकारीहमीरपुर :छुट्टा पशुओं के संरक्षण को तीन दिवसीय विशेष अभियान, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेहीहमीरपुर :सरकारी योजनाओं की जानकारी देने को अंबेडकर पार्क में लगी विकास प्रदर्शनीहाईटेक पढ़ाई के बाद उसे पुश्तैनी,खेती में नवाचार से युवा कृषक रोहित पाटीदार को मिला राष्ट्रीय सम्मान।सहाय्यक निबंधक खटाव अधिकारी. सौ . कुंभार मॅडम यांनी पदभार स्वीकारलाहमीरपुर :छह माह से खेतों में पड़े बिजली के तार, पांच नलकूप बंद होने का आरोप लाइन न जुड़ने से बुवाई प्रभावित, किसानों ने वसूली का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :रिगवारा खुर्द में फार्मर फील्ड-डे, किसानों को जलवायु अनुकूल खेती की दी जानकारी

हमीरपुर । विकासखंड सरीला के ग्राम रिगवारा खुर्द में फार्मर परियोजना के अंतर्गत कृषक नरेंद्र राजपूत के खेत पर फार्मर फील्ड-डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 78…

हमीरपुर :रिगवारा खुर्द में फार्मर फील्ड-डे, किसानों को जलवायु अनुकूल खेती की दी जानकारी
WhatsApp Facebook

हमीरपुर । विकासखंड सरीला के ग्राम रिगवारा खुर्द में फार्मर परियोजना के अंतर्गत कृषक नरेंद्र राजपूत के खेत पर फार्मर फील्ड-डे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 78 किसानों ने प्रतिभाग कर जलवायु परिवर्तन के बीच खेती को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनाने की तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में एसोसिएट मैनेजर डॉ.

आयुष कुमार ने किसानों को जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सूखा, अत्यधिक वर्षा और बदलते मौसम के कारण किसानों को फसलों में नुकसान का सामना करना पड़ता है।

ऐसी परिस्थितियों में खेती की नई तकनीकों और जलवायु अनुकूल पद्धतियों को अपनाकर उत्पादन एवं आय को बेहतर किया जा सकता है। श्री पवन कुमार ने किसानों को जलवायु सहनीय कृषि पद्धतियों के साथ विविधीकृत खेती अपनाने के लाभ बताए।

उन्होंने कहा कि कृषि प्रणाली में विविधता लाने से उत्पादन के साथ किसानों की आय के स्रोत भी बढ़ाए जा सकते हैं। किसानों को उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और मौसम के अनुसार कृषि पद्धतियों में बदलाव करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान किसानों को फार्मर कैलकुलेटर की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि किसान ppgadvisory.org वेबसाइट के माध्यम से अपनी फसलों से संबंधित आय और व्यय का ब्योरा प्राप्त कर खेती की लागत तथा संभावित लाभ का बेहतर आकलन कर सकते हैं।

कार्यक्रम में किसानों ने कृषि से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं और बदलती जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप खेती करने पर चर्चा की। इस अवसर पर डॉ.

आयुष कुमार, ओम प्रकाश, सतेन्द्र, धमेन्द्र सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।