मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*तेतुलमुड़ी बस्ती में BCCL प्रोजेक्ट का अंचल अधिकारी ने लिया जायजा, सुरक्षा मानकों के पालन का दिया सख्त निर्देश*60 हजार लेकर चुकाए पूरे पैसे, फिर भी 18 लाख का कर्ज! कतरास में कथित सूदखोरी का चौंकाने वाला मामलाहमीरपुर :नाती के साथ खेत गया किसान सुबह मिला अचेत,डॉक्टरों ने किया मृत घोषितहमीरपुर :खेत पर पलेवा कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहरामहमीरपुर :इलाही तालाब में मिला दो दिन से लापता युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनीहमीरपुर :गौहानी जंगल हत्याकांड का खुलासा, दंपति गिरफ्तार प्रेम प्रसंग के चलते 22 वर्षीय युवक की हत्या का आरोप, निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामदशराबबंदी के बावजूद छापरी गांव में फिर शुरू हुई शराब की बिक्री।उपभोक्ता और संविदा श्रमिकों के बीच हुए विवाद का हुआ समाधानआदिवासी किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला: डॉ. रैलाश सेनानी ने उठाई आवाज, आरोपी की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांगआदिवासी किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला: डॉ. रैलाश सेनानी ने उठाई आवाज, आरोपी की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग*तेतुलमुड़ी बस्ती में BCCL प्रोजेक्ट का अंचल अधिकारी ने लिया जायजा, सुरक्षा मानकों के पालन का दिया सख्त निर्देश*60 हजार लेकर चुकाए पूरे पैसे, फिर भी 18 लाख का कर्ज! कतरास में कथित सूदखोरी का चौंकाने वाला मामलाहमीरपुर :नाती के साथ खेत गया किसान सुबह मिला अचेत,डॉक्टरों ने किया मृत घोषितहमीरपुर :खेत पर पलेवा कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहरामहमीरपुर :इलाही तालाब में मिला दो दिन से लापता युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनीहमीरपुर :गौहानी जंगल हत्याकांड का खुलासा, दंपति गिरफ्तार प्रेम प्रसंग के चलते 22 वर्षीय युवक की हत्या का आरोप, निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामदशराबबंदी के बावजूद छापरी गांव में फिर शुरू हुई शराब की बिक्री।उपभोक्ता और संविदा श्रमिकों के बीच हुए विवाद का हुआ समाधानआदिवासी किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला: डॉ. रैलाश सेनानी ने उठाई आवाज, आरोपी की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांगआदिवासी किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला: डॉ. रैलाश सेनानी ने उठाई आवाज, आरोपी की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbadक्राइमझारखंड

60 हजार लेकर चुकाए पूरे पैसे, फिर भी 18 लाख का कर्ज! कतरास में कथित सूदखोरी का चौंकाने वाला मामला

60 हजार का कर्ज चक्रवृद्धि ब्याज से बना 18 लाख! कतरास में कथित सूदखोरी का बड़ा खुलासा, BCCL के कई कर्मियों के हस्ताक्षरित चेकबुक बरामद वेतन आते ही खाते से निकाल ली जाती थी पूरी…

60 हजार लेकर चुकाए पूरे पैसे, फिर भी 18 लाख का कर्ज! कतरास में कथित सूदखोरी का चौंकाने वाला मामला
WhatsApp Facebook

वेतन आते ही खाते से निकाल ली जाती थी पूरी रकम, कर्जदार को जीवनयापन के लिए मिलते थे महज दो-चार हजार रुपये; आरोपी टीकाराम महतो फरार

कतरास। धनबाद के कतरास में कथित सूदखोरी और आर्थिक शोषण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महज 60 हजार रुपये के दोस्ताना कर्ज को चक्रवृद्धि ब्याज जोड़कर 18 लाख रुपये तक पहुंचाने का आरोप लगा है। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी के घर से शिकायतकर्ता समेत कई बीसीसीएल कर्मियों के हस्ताक्षरित ब्लैंक चेकबुक, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।

मामले में उदय कुमार दास के आवेदन पर 3 नवंबर 2026 को कतरास थाना कांड संख्या 286/26 दर्ज कर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में अनुसंधान शुरू किया।

पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार, उदय कुमार दास ने करीब दो वर्ष पूर्व बहियारडीह निवासी टीकाराम महतो से जरूरत पड़ने पर 60 हजार रुपये उधार लिए थे। शिकायतकर्ता का दावा है कि उन्होंने धीरे-धीरे पूरी मूल रकम लौटा दी थी। इसके बावजूद आरोपी ने कथित तौर पर चक्रवृद्धि ब्याज जोड़कर कर्ज की रकम 18 लाख रुपये बता दी।

आरोप है कि इस रकम की अदायगी के नाम पर उदय कुमार दास को दबाव में रखकर बैंक ऑफ इंडिया की हरिणा शाखा का हस्ताक्षरित चेकबुक, एटीएम कार्ड, पासबुक और पीएफ बुक अपने कब्जे में रख लिया गया। इतना ही नहीं, कथित रूप से उनसे एक एग्रीमेंट पेपर पर भी हस्ताक्षर करा लिए गए, जिसमें 18 लाख रुपये कर्ज लेने की बात दर्ज थी।

वेतन आते ही खाते से निकल जाती थी पूरी रकम

शिकायत के अनुसार, उदय कुमार दास के खाते में वेतन आते ही आरोपी पूर्व हस्ताक्षरित चेक के माध्यम से पूरी राशि निकाल लेता था। जीवनयापन के लिए उन्हें महज दो से चार हजार रुपये दिए जाते थे। जब भी वे अपने वेतन का हिसाब मांगते, तो कथित तौर पर उनके साथ सार्वजनिक रूप से जातिसूचक गाली-गलौज की जाती थी।

छापेमारी में कई बीसीसीएल कर्मियों के दस्तावेज बरामद

पुलिस की छापेमारी के दौरान टीकाराम महतो के घर से उदय कुमार दास के पूर्व हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक, पासबुक, पीएफ बुक और एटीएम कार्ड बरामद किए गए। इसके अलावा चार-पांच अन्य बीसीसीएल कर्मियों के हस्ताक्षरित चेकबुक, पासबुक, पीएफ बुक और अन्य दस्तावेज भी विधिवत जब्त किए गए हैं।

जब्त दस्तावेजों में शामिल हैं:

* उदय कुमार दास का बैंक पासबुक।

* उनकी पत्नी बसंती देवी का बैंक पासबुक।

* बंगाली भुईयां का हस्ताक्षरित ब्लैंक चेकबुक।

* मोहन बाउरी का हस्ताक्षरित ब्लैंक चेकबुक।

* बासदेव राय का हस्ताक्षरित ब्लैंक चेकबुक।

* मनोज कुमार भुईयां का हस्ताक्षरित ब्लैंक चेकबुक।

* संजय भुईयां का एसबीआई का हस्ताक्षरित चेकबुक।

* संजय भुईयां के बैंक ऑफ इंडिया के सात हस्ताक्षरित चेकबुक, कोल माइंस खाता पासबुक और बीसीसीएल पहचान पत्र।

* उमेश भुईयां का हस्ताक्षरित ब्लैंक चेकबुक सहित अन्य दस्तावेज।

फिलहाल आरोपी टीकाराम महतो फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।