
मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
राठ, हमीरपुर। मानवाधिकार सहायता संघ-अंतरराष्ट्रीय के तत्वावधान में कस्बा राठ में नवनिर्मित तहसील कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद संगठन की ओर से विशाल ऑफलाइन बैठक आयोजित की गई, जिसमें पदाधिकारियों और सदस्यों को संगठन की नीतियों, उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक, ट्रैफिक पुलिस प्रभारी कमलेश कुमार तथा थाना राठ से दिलीप कुमार मौजूद रहे। संगठन के हमीरपुर जिलाध्यक्ष गफूरुद्दीन की उपस्थिति में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने मानवाधिकारों के संरक्षण, लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा जनसमस्याओं के समाधान में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला।

बैठक में जिला संयोजक मदन पाल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अतीक खान, जिला सह संयोजक पंकज शुक्ला, युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष सुजीत यादव, हमीरपुर विधानसभा अध्यक्ष परवेज खान, राठ विधानसभा प्रभारी अजय कुमार सपेरा, तहसील अध्यक्ष शफाकत हुसैन और ब्लॉक अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय पत्रकारों का भी विशेष सहयोग रहा। इस दौरान बाबी पत्रकार, वसीम, राहुल निगम, नफीस पत्रकार और बबलू पत्रकार सहित स्थानीय मीडिया से जुड़े लोग उपस्थित रहे। पदाधिकारियों और सदस्यों के साझा प्रयास से कार्यालय उद्घाटन एवं बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

