मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
चंद्रशेखर आजाद नगर में धूम धाम से विसर्जित हुए भगवान एकदंताचंद्रशेखर आजाद नगर में धूम धाम से विसर्जित हुए भगवान एकदंताचंद्रशेखर आजाद नगर में धूम धाम से विसर्जित हुए भगवान एकदंताचंद्रशेखर आजाद नगर में धूम धाम से विसर्जित हुए भगवान एकदंताअंतरण विशुद्ध था भारत के देशभक्त थे पंडित दीनदयाल उपाध्यायहमीरपुर :मूसलाधार बारिश में भूमिहीन परिवार का आशियाना ढहा,घर गिरने से खुले आसमान के नीचे आया गरीब परिवार, मदद की दरकारहमीरपुर :भारी बारिश पर हावी रहा उत्साह,झमाझम बारिश के बीच सम्पन्न हुआ कंशवध, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जागरण आयोजित*पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनपद के समस्त थानों के मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी /मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त कर्मियों के साथ की गयी समीक्षा बैठक-*हिन्दी थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा अवैध रूप से डीजल (पेट्रोलियम पदार्थ) का खरीद बिक्री करने व मुनाफाखोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार— September 26, 2026 12:58 pmસંકલ્પ ભૂમિ વડોદરા કાર્યક્રમचंद्रशेखर आजाद नगर में धूम धाम से विसर्जित हुए भगवान एकदंताचंद्रशेखर आजाद नगर में धूम धाम से विसर्जित हुए भगवान एकदंताचंद्रशेखर आजाद नगर में धूम धाम से विसर्जित हुए भगवान एकदंताचंद्रशेखर आजाद नगर में धूम धाम से विसर्जित हुए भगवान एकदंताअंतरण विशुद्ध था भारत के देशभक्त थे पंडित दीनदयाल उपाध्यायहमीरपुर :मूसलाधार बारिश में भूमिहीन परिवार का आशियाना ढहा,घर गिरने से खुले आसमान के नीचे आया गरीब परिवार, मदद की दरकारहमीरपुर :भारी बारिश पर हावी रहा उत्साह,झमाझम बारिश के बीच सम्पन्न हुआ कंशवध, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जागरण आयोजित*पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनपद के समस्त थानों के मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी /मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त कर्मियों के साथ की गयी समीक्षा बैठक-*हिन्दी थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा अवैध रूप से डीजल (पेट्रोलियम पदार्थ) का खरीद बिक्री करने व मुनाफाखोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार— September 26, 2026 12:58 pmસંકલ્પ ભૂમિ વડોદરા કાર્યક્રમ
A2Z सभी खबर सभी जिले की

विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पुलिस जवानों और छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पुलिस जवानों और छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
WhatsApp Facebook

‘हर घर तिरंगा अभियान’ में गूंजा भारत माता की जय

विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पुलिस जवानों और छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

कोरिया, 10 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत आज पुलिस लाइन बैकुण्ठपुर से रामानुज स्टेडियम तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर निकले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस जवानों, छात्र-छात्राओं और शहरवासियों ने देशभक्ति के नारों से शहर को गुंजायमान कर दिया। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा।

तिरंगा यात्रा में बैकुण्ठपुर विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा, पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेन्द्र श्रीवास, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता राजवाड़े, एडीएम श्री सुरेंद्र वैद्य, गणमान्य नागरिक श्री देवेंद्र तिवारी, श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस जवान, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने तिरंगा यात्रा और ‘वंदे मातरम्’ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश सेवा केवल सीमा पर तैनात जवानों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकता है।

उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ के संबंध में कहा कि संविधान सभा ने ‘जन गण मन’ को राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रीय गीत के रूप में स्वीकार किया। स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ‘वंदे मातरम्’ को स्वतंत्र भारत में भी सम्मानित संवैधानिक स्थान प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान केवल एक गीत नहीं रहा, बल्कि राष्ट्रीय उद्घोष का रूप ले चुका था। इसने देशवासियों में मातृभूमि के प्रति प्रेम, स्वाभिमान, एकता और अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष की भावना को मजबूत किया।

तिरंगा यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस जवानों, छात्र-छात्राओं और शहरवासियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पदयात्रा की और देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

14 अगस्त को तिरंगा सद्भावना दौड़ और देशभक्ति कार्यक्रम
‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत 14 अगस्त को प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक रामानुज स्टेडियम से कुमार चौक तक तिरंगा सद्भावना दौड़ आयोजित की जाएगी। वहीं दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक मानस भवन बैकुण्ठपुर में तिरंगा कैनवास, रंगोली, फोटो प्रदर्शनी, पोस्टर प्रतियोगिता एवं देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

15 अगस्त को होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिला मुख्यालय, विकासखंड मुख्यालय, ग्राम पंचायतों तथा सभी स्कूल-कॉलेजों एवं शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया जाएगा। मुख्य समारोह स्थल सहित जिले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में राष्ट्रीय पर्व गरिमापूर्वक मनाया जाएगा।

‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान में भाग ले सकेंगे नागरिक
16 अगस्त को विशेष ‘सेल्फी विद तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।अधिकारी- कर्मचारी एवं आम नागरिक तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर ‘हर घर तिरंगा’ पोर्टल पर अपलोड कर अभियान में सहभागिता दर्ज करा सकेंगे।