हरसौरा। थाना हरसौरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों दलीप, मेहताब और कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी दलीप पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह करीब 2 साल से फरार था।
यह मामला 23 सितंबर 2026 को ग्राम जयसिंहपुरा में जलेसिंह, करणसिंह और सुमित पर जानलेवा हमले से जुड़ा है, जिसमें फायरिंग और धारदार हथियार से हमला किया गया था। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही थी।
तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं, घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया जाना शेष है।
