कोटपूतली-बहरोड़। जिला परिषद के जिला प्रमुख पद के चुनाव को लेकर निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिला प्रमुख पद के लिए बुधवार, 25 नवंबर को निर्वाचन प्रक्रिया आयोजित होगी। इसके तहत सुबह 10 बजे से निर्वाचन बैठक शुरू होगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। दोपहर 1 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।
वहीं दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
जिला प्रमुख पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें जिला प्रमुख की कुर्सी पर टिकी हैं। चुनाव परिणाम के बाद जिले की राजनीति को नई दिशा मिलने की संभावना है।
स्थान: जिला परिषद, कोटपूतली-बहरोड़
