मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
31 पेटी अवैध माउण्ट 6000 बीयर जप्त, कुल 372 बल्क लीटर शराब कीमती ₹74,400 रूपये की बरामददबंग के सामने प्रशासन फेल जबरन खेत जोतकर किया कब्जारौहतापुर घाट पर पंपसेट के पानी से हुआ गंगा स्नान, श्रद्धालु मायूसहमीरपुर :जिलाधिकारी ने राजकीय महिला छात्रावास मौदहा एवं निर्माणाधीन सीएम कंपोजिट विद्यालय रीवन का किया औचक निरीक्षणकोटपूतली-बहरोड़ जिला प्रमुख चुनाव: निर्वाचन कार्यक्रम जारीहरसौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास में फरार 3 आरोपी गिरफ्तार*लोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग -पंजाबी गुरुद्वारे में गुरुनानक देव जी का मनाया गया जन्मोत्सव*हेडलाइन: नांगलवाड़ी ओझर रोड पर चोरों का आतंक, एक ही रात में दो स्प्लेंडर बाइक चोरीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — नैनपुर स्टेशन में मूक माटी जबलपुर रायपुर से कटा यात्री का हाथशिवराम कन्नौज के नेतृत्व में बाकानेर में होगा मनावर विधानसभा का भव्य दीपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन31 पेटी अवैध माउण्ट 6000 बीयर जप्त, कुल 372 बल्क लीटर शराब कीमती ₹74,400 रूपये की बरामददबंग के सामने प्रशासन फेल जबरन खेत जोतकर किया कब्जारौहतापुर घाट पर पंपसेट के पानी से हुआ गंगा स्नान, श्रद्धालु मायूसहमीरपुर :जिलाधिकारी ने राजकीय महिला छात्रावास मौदहा एवं निर्माणाधीन सीएम कंपोजिट विद्यालय रीवन का किया औचक निरीक्षणकोटपूतली-बहरोड़ जिला प्रमुख चुनाव: निर्वाचन कार्यक्रम जारीहरसौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास में फरार 3 आरोपी गिरफ्तार*लोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग -पंजाबी गुरुद्वारे में गुरुनानक देव जी का मनाया गया जन्मोत्सव*हेडलाइन: नांगलवाड़ी ओझर रोड पर चोरों का आतंक, एक ही रात में दो स्प्लेंडर बाइक चोरीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — नैनपुर स्टेशन में मूक माटी जबलपुर रायपुर से कटा यात्री का हाथशिवराम कन्नौज के नेतृत्व में बाकानेर में होगा मनावर विधानसभा का भव्य दीपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन
Alirajpurक्राइममध्य प्रदेश

31 पेटी अवैध माउण्ट 6000 बीयर जप्त, कुल 372 बल्क लीटर शराब कीमती ₹74,400 रूपये की बरामद

दीपक शर्मा जिला ब्यूरोचिफ आलीराजपुर बोरी:- आलीराजपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर समर वर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के…

31 पेटी अवैध माउण्ट 6000 बीयर जप्त, कुल 372 बल्क लीटर शराब कीमती ₹74,400 रूपये की बरामद
WhatsApp Facebook

दीपक शर्मा जिला ब्यूरोचिफ आलीराजपुर
बोरी:- आलीराजपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर समर वर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट श्री आशुतोष पटेल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोरी द्वारा पुलिस टीम के द्वारा ग्राम चुलिया के अखाड़िया फलिया में एक मकान के बरामदे से बड़ी मात्रा में अवैध बीयर जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 24.11.2026 को बोरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चुलिया के अखाड़िया फलिया निवासी तेरसिंह पिता बसकिया अखाड़िया के घर के बरामदे में अवैध शराब रखी हुई है। सूचना पर बोरी पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।

तलाशी के दौरान उक्त मकान के बरामदे से माउण्ट 6000 कंपनी की कुल 31 पेटी बीयर बरामद हुईं। इनमें 26 पेटी पर बैच क्रमांक 177/2026 दिनांक 07.11.2026 तथा 05 पेटी पर बैच क्रमांक 168/2026 दिनांक 28.10.2026 अंकित था।

प्रत्येक पेटी में 24 बीयर के टीन डिब्बे कुल 744 डिब्बे, जिनकी कुल मात्रा 372 बल्क लीटर एवं अनुमानित कीमत ₹74,400/- है, जप्त किए गए। मौके पर आरोपी तेरसिंह की तलाश की गई, किंतु वह घर पर नहीं मिला।

पुलिस द्वारा उक्त शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी तेरसिंह के विरुद्ध अपराध क्रमांक 195/2026 धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।