मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
RSS ने प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष आलीराजपुर जिले में निकाला पथ संचलनविश्वनाथगंज की सियासत में नई चुनौती की चर्चा, 2027 में पिंटू तिवारी के सामने किसका टूटेगा सियासी गणित?पुलिस पर घर में घुसकर गाली-गलौज, नकदी और पशु ले जाने का आरोपआलीराजपुर में मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, घर-घर जाकर करेगी जांचहमीरपुर में PET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, दोनों पालियों में 68.64 प्रतिशत रही उपस्थितिराष्ट्रीय बाइक रैली का जिला आलीराजपुर में भव्य स्वागत, नशामुक्त भारत का दिया संदेशगन्ने के दाम में 70 रुपए की बढ़ोतरी, 354 नए धान खरीदी केंद्रों को मंजूरी किसानों को बड़ी सौगात मिलने पर किसान मोर्चा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार,,,,26 अक्टूबर 2026 को बाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषितआगामी दीपावली के उपलक्ष्य में युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहल — “हर घर दीपावली”हमीरपुर :मेगा लीगल कैंप में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देशRSS ने प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष आलीराजपुर जिले में निकाला पथ संचलनविश्वनाथगंज की सियासत में नई चुनौती की चर्चा, 2027 में पिंटू तिवारी के सामने किसका टूटेगा सियासी गणित?पुलिस पर घर में घुसकर गाली-गलौज, नकदी और पशु ले जाने का आरोपआलीराजपुर में मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, घर-घर जाकर करेगी जांचहमीरपुर में PET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, दोनों पालियों में 68.64 प्रतिशत रही उपस्थितिराष्ट्रीय बाइक रैली का जिला आलीराजपुर में भव्य स्वागत, नशामुक्त भारत का दिया संदेशगन्ने के दाम में 70 रुपए की बढ़ोतरी, 354 नए धान खरीदी केंद्रों को मंजूरी किसानों को बड़ी सौगात मिलने पर किसान मोर्चा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार,,,,26 अक्टूबर 2026 को बाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषितआगामी दीपावली के उपलक्ष्य में युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहल — “हर घर दीपावली”हमीरपुर :मेगा लीगल कैंप में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश
Alirajpurमध्य प्रदेशराजनीति

आलीराजपुर में मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, घर-घर जाकर करेगी जांच

आलीराजपुर ब्यूरोचिफ दीपक शर्मा आलीराजपुर :- जिला कांग्रेस कार्यालय आलीराजपुर में रविवार को वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें जिला कांग्रेस…

आलीराजपुर में मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, घर-घर जाकर करेगी जांच
WhatsApp Facebook

आलीराजपुर ब्यूरोचिफ दीपक शर्मा
आलीराजपुर :- जिला कांग्रेस कार्यालय आलीराजपुर में रविवार को वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें जिला कांग्रेस प्रभारी एवं सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने का मुद्दा उठाया। इस दौरान जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, तरुण मंडलोई सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि आलीराजपुर आदिवासी बहुल जिला है। यहां के अनेक आदिवासी मजदूर रोजगार के लिए गुजरात सहित अन्य राज्यों में जाते हैं। ऐसे में यदि मतदाता सत्यापन के दौरान कोई मजदूर अपने घर पर नहीं मिलता है, तो केवल अनुपस्थिति के आधार पर उसका नाम मतदाता सूची से नहीं काटा जाना चाहिए। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है, ताकि कोई भी व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस द्वारा 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक घर-घर जाकर मतदाता सूचियों की जांच की जाएगी। गांव-गांव और बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ता पात्र मतदाताओं के नामों का सत्यापन करेंगे। जिन मतदाताओं के नाम सूची से छूट गए हैं, उनके नाम जुड़वाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची की पारदर्शिता सुनिश्चित करने और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा करने की बात कही। साथ ही 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले वोट बचाओ–देश बचाओ जनमार्च एवं महारैली तथा आगामी कार्यक्रमों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भागीदारी का आह्वान किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से कांग्रेस मतदाता जागरूकता और नाम जुड़वाने का अभियान चलाएगी।