मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
RSS ने प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष आलीराजपुर जिले में निकाला पथ संचलनविश्वनाथगंज की सियासत में नई चुनौती की चर्चा, 2027 में पिंटू तिवारी के सामने किसका टूटेगा सियासी गणित?पुलिस पर घर में घुसकर गाली-गलौज, नकदी और पशु ले जाने का आरोपआलीराजपुर में मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, घर-घर जाकर करेगी जांचहमीरपुर में PET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, दोनों पालियों में 68.64 प्रतिशत रही उपस्थितिराष्ट्रीय बाइक रैली का जिला आलीराजपुर में भव्य स्वागत, नशामुक्त भारत का दिया संदेशगन्ने के दाम में 70 रुपए की बढ़ोतरी, 354 नए धान खरीदी केंद्रों को मंजूरी किसानों को बड़ी सौगात मिलने पर किसान मोर्चा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार,,,,26 अक्टूबर 2026 को बाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषितआगामी दीपावली के उपलक्ष्य में युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहल — “हर घर दीपावली”हमीरपुर :मेगा लीगल कैंप में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देशRSS ने प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष आलीराजपुर जिले में निकाला पथ संचलनविश्वनाथगंज की सियासत में नई चुनौती की चर्चा, 2027 में पिंटू तिवारी के सामने किसका टूटेगा सियासी गणित?पुलिस पर घर में घुसकर गाली-गलौज, नकदी और पशु ले जाने का आरोपआलीराजपुर में मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, घर-घर जाकर करेगी जांचहमीरपुर में PET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, दोनों पालियों में 68.64 प्रतिशत रही उपस्थितिराष्ट्रीय बाइक रैली का जिला आलीराजपुर में भव्य स्वागत, नशामुक्त भारत का दिया संदेशगन्ने के दाम में 70 रुपए की बढ़ोतरी, 354 नए धान खरीदी केंद्रों को मंजूरी किसानों को बड़ी सौगात मिलने पर किसान मोर्चा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार,,,,26 अक्टूबर 2026 को बाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषितआगामी दीपावली के उपलक्ष्य में युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहल — “हर घर दीपावली”हमीरपुर :मेगा लीगल कैंप में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश
Bareillyउत्तर प्रदेशक्राइम

पुलिस पर घर में घुसकर गाली-गलौज, नकदी और पशु ले जाने का आरोप

पुलिस पर घर में घुसकर गाली-गलौज, नकदी और पशु ले जाने का आरोप एसएसपी समेत कई अधिकारियों से शिकायत, मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी लगाई गुहार बरेली के थाना सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम…

पुलिस पर घर में घुसकर गाली-गलौज, नकदी और पशु ले जाने का आरोप
WhatsApp Facebook

पुलिस पर घर में घुसकर गाली-गलौज, नकदी और पशु ले जाने का आरोप

एसएसपी समेत कई अधिकारियों से शिकायत, मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी लगाई गुहार

बरेली के थाना सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम भूड़ा बसंतपुर निवासी धर्मवीर पुत्र बाबूराम ने पुलिस पर घर में घुसकर गाली-गलौज करने, 20 हजार रुपये और दो भैंस व एक कटरा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी समेत कई अधिकारियों से शिकायत कर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, 19 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे धर्मवीर घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान पुलिस की वर्दी में आठ से दस लोग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने धर्मवीर की पत्नी से उनके बड़े भाई नन्हे के बारे में पूछताछ की। इसके बाद घर में तलाशी ली गई और संदूक में रखे धान बिक्री के 20 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया गया। साथ ही घर के बाहर बंधी दो भैंस और एक कटरा भी ले जाने की बात कही गई है।
पीड़ित की पत्नी ने विरोध किया तो कथित तौर पर उसे धमकाया गया कि नन्हे को थाने लेकर आने पर ही पशु वापस मिलेंगे। घर लौटने पर पत्नी ने धर्मवीर को पूरी घटना बताई, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की।
धर्मवीर के मुताबिक, उनकी पत्नी ने 21 अक्टूबर को बड़ागांव चौकी पर भी शिकायती पत्र दिया था। इसके अलावा क्षेत्राधिकारी मीरगंज, जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से ऑनलाइन शिकायत की गई है। मुख्यमंत्री पोर्टल और जनसुनवाई पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कथित तौर पर ले जाए गए पशु और 20 हजार रुपये वापस दिलाने की मांग की है। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बड़ागांव चौकी इंचार्ज त्रिवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है
सीओ म