मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :लगातार बारिश से पावर हाउस बना तालाब, 18 गांव अंधेरे में,कंट्रोल रूम में भी घुसा पानी, फॉल्ट की पेट्रोलिंग नहीं कर पा रही बिजली विभाग की टीमहमीरपुर :बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर वृद्ध की मौतबारिश व चक्रवात से फसल नुकसान पर 72 घंटे में दें सूचना: टोल फ्री नंबर 14447 जारी, WhatsApp और App से भी कर सकेंगे क्लेमपीएचसी मांधाता में ‘बाहरी दवा’ का खेल? अस्पताल में दवा मौजूद, फिर भी मरीजों को मेडिकल स्टोर का रास्ताहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण,भारी वर्षा के दृष्टिगत जनपद पर सतत निगरानी रखने एवं त्वरित राहत उपलब्ध कराने के दिए निर्देशकच्चा मकान गिरने से मलबे में दबे दो सगे भाई: आठ वर्षीय मासूम की मौत, बड़ा भाई गंभीरमंदिर-जनेऊ बयान पर जौनपुर में उबाल: तूफानी सरोज के खिलाफ रत्नाकर चौबे ने खोला मोर्चा, जफराबाद के सवर्ण दावेदारों की चुप्पी पर उठे सवालप्रतापगढ़ में दलित युवक अर्जुन गौतम की पुलिस कस्टडी में मौत: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे विधायक तूफानी सरोज हाउस अरेस्ट, बोले— ‘सपा के नेतृत्व से हमेशा डरती है यह सरकार’सिंगरौली: सिंगरौली में बलराम कृषि महोत्सव-2026, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किसानों से किया संवाद।महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी के कथित नेटवर्क का खुलासाहमीरपुर :लगातार बारिश से पावर हाउस बना तालाब, 18 गांव अंधेरे में,कंट्रोल रूम में भी घुसा पानी, फॉल्ट की पेट्रोलिंग नहीं कर पा रही बिजली विभाग की टीमहमीरपुर :बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर वृद्ध की मौतबारिश व चक्रवात से फसल नुकसान पर 72 घंटे में दें सूचना: टोल फ्री नंबर 14447 जारी, WhatsApp और App से भी कर सकेंगे क्लेमपीएचसी मांधाता में ‘बाहरी दवा’ का खेल? अस्पताल में दवा मौजूद, फिर भी मरीजों को मेडिकल स्टोर का रास्ताहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण,भारी वर्षा के दृष्टिगत जनपद पर सतत निगरानी रखने एवं त्वरित राहत उपलब्ध कराने के दिए निर्देशकच्चा मकान गिरने से मलबे में दबे दो सगे भाई: आठ वर्षीय मासूम की मौत, बड़ा भाई गंभीरमंदिर-जनेऊ बयान पर जौनपुर में उबाल: तूफानी सरोज के खिलाफ रत्नाकर चौबे ने खोला मोर्चा, जफराबाद के सवर्ण दावेदारों की चुप्पी पर उठे सवालप्रतापगढ़ में दलित युवक अर्जुन गौतम की पुलिस कस्टडी में मौत: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे विधायक तूफानी सरोज हाउस अरेस्ट, बोले— ‘सपा के नेतृत्व से हमेशा डरती है यह सरकार’सिंगरौली: सिंगरौली में बलराम कृषि महोत्सव-2026, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किसानों से किया संवाद।महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी के कथित नेटवर्क का खुलासा
Pandhurnaताज़ा खबरमध्य प्रदेश

जन-विश्वास अभियान के तहत चिखली मुकासा में जन-संवाद शिविर आयोजित

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्पांढ पांढुर्णा, 25 सितंबर। जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम पंचायत चिखली मुकासा में जन-संवाद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर श्री नीरज…

जन-विश्वास अभियान के तहत चिखली मुकासा में जन-संवाद शिविर आयोजित
WhatsApp Facebook

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत
न्पांढ

पांढुर्णा, 25 सितंबर। जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम पंचायत चिखली मुकासा में जन-संवाद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। शिविर में ग्रामीणों ने राशन, पेयजल, सड़क, आवास, फसल क्षति एवं सर्वे, वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति, भूमि संबंधी प्रकरण, नाली निर्माण तथा आधार कार्ड से संबंधित विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। राशन की समस्या के संबंध में उन्होंने ग्रामीणों की सुविधा के लिए दो दिवसीय राशन वितरण केंद्र संचालित कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा गांव में बच्चों के झुलसने की जानकारी दिए जाने पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों को संबंधित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ऐसे बच्चों की जानकारी प्राप्त करने के निर्देश भी दिए जिनके माता-पिता नहीं हैं और गांव-गांव जाकर सर्वे कर ऐसे बच्चों को आवश्यक देखरेख एवं शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा।

चिखली ढाना में पेयजल समस्या के संबंध में ग्रामीणों द्वारा अपनी बात रखे जाने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को स्थल का निरीक्षण कर पेयजल समस्या के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शासकीय कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर जीआरएस श्री यादव राव उइके को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार मकान के अवैध रूप से आगे बढ़ाए गए निर्माण तथा संबंधित सर्वे कार्य में लापरवाही के मामले में सरपंच एवं संबंधित जिम्मेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी कलेक्टर द्वारा दिए गए।

शिविर के दौरान ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ मिलने की स्थिति की जानकारी भी ली गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्रामीणों द्वारा बताई गई प्रत्येक समस्या का परीक्षण कर पात्रतानुसार निराकरण सुनिश्चित करें तथा इसकी जानकारी संबंधित आवेदकों को भी उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।