मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
छठ महापर्व 2026 को लेकर तैयारीया हुई तेज श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न होने पाए इसके लिए सारे इंतजाम किए जा रहा हैसंकल्प समूह की सराहनीय पहल, शासकीय विद्यालय रेहगांव में वाटर कूलर का लोकार्पणगरीब एवं असहाय लोगों के बीच ससम्मान बांटी गई मिठाई और दीपोत्सव सामग्री मां नेतुला मंदिर परिसर में सजी खुशियों की दीपावली.हमीरपुर :मारपीट में घायल महिला की मौत से भड़का आक्रोश, शव लेकर कोतवाली पहुंचे ग्रामीण, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े परिजन, पुलिस ने चार नामजद आरोपितों को हिरासत मेलियाहमीरपुर :रीवन रोड पर युवक से मारपीट कर नकदी, चांदी की जंजीर और मोबाइल छीना, चार लोगों पर आरोप, इको कार सवार युवकों पर लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस कहमीरपुर :मौदहा और पढ़ोरी में देवारी नृत्य की धूम, लोक संस्कृति के रंग में रंगा बुंदेलखंड, दीवान शहीद बाबा के स्थान पर दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, पढ़ोरी में मंदिर से निकली देहमीरपुर :स्मार्टफोन से घर बैठे बनाएं डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र, कोषागार जाने की झंझट होगी खत्मफ़टाके चलाने से बालक हुआ गंभीर रूप से घायलश्री राम मंदिर . सौन्दुल,में श्रद्धा भक्ति के साथ हुआ अन्नकूट महा उत्सव। गोवर्धन पूजा।बड़ी खबर: श्यामपुरा में खेत में हल जोत रहे ट्रैक्टर चालक पर फायरिंग, खेत मालिक की सूझबूझ से टली बड़ी वारदातछठ महापर्व 2026 को लेकर तैयारीया हुई तेज श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न होने पाए इसके लिए सारे इंतजाम किए जा रहा हैसंकल्प समूह की सराहनीय पहल, शासकीय विद्यालय रेहगांव में वाटर कूलर का लोकार्पणगरीब एवं असहाय लोगों के बीच ससम्मान बांटी गई मिठाई और दीपोत्सव सामग्री मां नेतुला मंदिर परिसर में सजी खुशियों की दीपावली.हमीरपुर :मारपीट में घायल महिला की मौत से भड़का आक्रोश, शव लेकर कोतवाली पहुंचे ग्रामीण, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े परिजन, पुलिस ने चार नामजद आरोपितों को हिरासत मेलियाहमीरपुर :रीवन रोड पर युवक से मारपीट कर नकदी, चांदी की जंजीर और मोबाइल छीना, चार लोगों पर आरोप, इको कार सवार युवकों पर लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस कहमीरपुर :मौदहा और पढ़ोरी में देवारी नृत्य की धूम, लोक संस्कृति के रंग में रंगा बुंदेलखंड, दीवान शहीद बाबा के स्थान पर दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, पढ़ोरी में मंदिर से निकली देहमीरपुर :स्मार्टफोन से घर बैठे बनाएं डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र, कोषागार जाने की झंझट होगी खत्मफ़टाके चलाने से बालक हुआ गंभीर रूप से घायलश्री राम मंदिर . सौन्दुल,में श्रद्धा भक्ति के साथ हुआ अन्नकूट महा उत्सव। गोवर्धन पूजा।बड़ी खबर: श्यामपुरा में खेत में हल जोत रहे ट्रैक्टर चालक पर फायरिंग, खेत मालिक की सूझबूझ से टली बड़ी वारदात
Jamuiधार्मिकबिहार

गरीब एवं असहाय लोगों के बीच ससम्मान बांटी गई मिठाई और दीपोत्सव सामग्री मां नेतुला मंदिर परिसर में सजी खुशियों की दीपावली.

रिपोर्ट:- सुजीत कुमार सिंह लोकेशन:- सिकन्दरा, जमुई मां नेतुला मंदिर परिसर में सजी खुशियों की दीपावली, गरीब एवं असहाय लोगों के बीच ससम्मान बांटी गई मिठाई और दीपोत्सव सामग्री कुमार…

गरीब एवं असहाय लोगों के बीच ससम्मान बांटी गई मिठाई और दीपोत्सव सामग्री मां नेतुला मंदिर परिसर में सजी खुशियों की दीपावली.
WhatsApp Facebook

रिपोर्ट:- सुजीत कुमार सिंह
लोकेशन:- सिकन्दरा, जमुई

मां नेतुला मंदिर परिसर में सजी खुशियों की दीपावली, गरीब एवं असहाय लोगों के बीच ससम्मान बांटी गई मिठाई और दीपोत्सव सामग्री

कुमार (जमुई)। दीपावली के पावन अवसर पर मां नेतुला मंदिर न्यास समिति, कुमार की ओर से सामाजिक संवेदना, सेवा और मानवीय सरोकार की अनुपम मिसाल पेश की गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में क्षेत्र के गरीब, जरूरतमंद, असहाय एवं लाचार व्यक्तियों को आमंत्रित कर उन्हें ससम्मान मिठाई एवं दीपोत्सव सामग्री का वितरण किया गया।
समिति की इस पहल का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित परिवारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करना तथा उनके जीवन में भी पर्व का उल्लास और प्रकाश पहुंचाना था। मंदिर परिसर में आयोजित इस वितरण कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को आत्मीयता एवं सम्मान के साथ दीपावली सामग्री प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष श्री अरविंद सिंह, सचिव श्री अनुज सिंह, कोषाध्यक्ष श्री उमाशंकर सिंह, मंदिर समिति के पूर्व सचिव श्री कृष्णनंदन सिंह, पूर्व संयोजक श्री मुनेश्वर सिंह तथा समिति के सदस्य श्री शिव शंकर सिंह, श्री मनोरंजन कुमार एवं श्री मनीष कुमार उपस्थित रहे।
समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस पुनीत कार्य के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया कि त्योहारों की वास्तविक खुशियां तभी सार्थक होती हैं, जब समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को भी उसमें बराबर का सम्मान एवं सहभागिता मिले।

समिति का संदेश: दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि किसी के जीवन में खुशियों का उजाला भरने का भी अवसर है। जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची सेवा और मानवता की सबसे सुंदर अभिव्यक्ति है।

मां नेतुला मंदिर समिति के सचिव श्री अनुज सिंह ने इस कार्यक्रम की समाप्ति पर कहा कि मां नेतुला मंदिर न्यास समिति, कुमार, जिला जमुई की ओर से समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।