मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
अनिल केहरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने सीतापुर मुली पड़हा के देवान,,,राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिताओं में डिंडोरी के 49 खिलाड़ियों ने किया जिले का प्रतिनिधित्व*भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।सर्वपितृ अमावस्या पर दीपदान कर पितरों को किया नमनसेवा संकल्प अभियान के तहत 53 दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों को सामग्री वितरित कर किया सम्मानितभाजपा धार ग्रामीण जिले के बृहद जिला बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने दिया जनसेवा और संगठन मजबूती का संदेशबंकनाथ अटल दरबार मंदिर परिसर में पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथादशहरा मैदान बड़वानी में माता रानी की मूर्तियों एवं श्रृंगार की विशाल दुकाने लगी।हमीरपुर :मेले में बिछड़ी चार वर्षीय बच्ची को महिला आरक्षी ने सकुशल परिजनों से मिलायाहमीरपुर :मौदहा में निरंकारी आध्यात्मिक सत्संग का आयोजनअनिल केहरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने सीतापुर मुली पड़हा के देवान,,,राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिताओं में डिंडोरी के 49 खिलाड़ियों ने किया जिले का प्रतिनिधित्व*भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।सर्वपितृ अमावस्या पर दीपदान कर पितरों को किया नमनसेवा संकल्प अभियान के तहत 53 दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों को सामग्री वितरित कर किया सम्मानितभाजपा धार ग्रामीण जिले के बृहद जिला बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने दिया जनसेवा और संगठन मजबूती का संदेशबंकनाथ अटल दरबार मंदिर परिसर में पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथादशहरा मैदान बड़वानी में माता रानी की मूर्तियों एवं श्रृंगार की विशाल दुकाने लगी।हमीरपुर :मेले में बिछड़ी चार वर्षीय बच्ची को महिला आरक्षी ने सकुशल परिजनों से मिलायाहमीरपुर :मौदहा में निरंकारी आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन
Dharधार्मिकमध्य प्रदेश

बंकनाथ अटल दरबार मंदिर परिसर में पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा

सात दिवसीय आयोजन में पितृ शांति, मोक्ष, गोदान और गौ-रक्षा का बताया महत्व.. पूर्णाहुति, महाआरती व महाप्रसादी के साथ हुआ समापन.. रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला…

बंकनाथ अटल दरबार मंदिर परिसर में पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा
WhatsApp Facebook

सात दिवसीय आयोजन में पितृ शांति, मोक्ष, गोदान और गौ-रक्षा का बताया महत्व.. पूर्णाहुति, महाआरती व महाप्रसादी के साथ हुआ समापन..

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। बंकनाथ अटल दरबार मंदिर परिसर में श्राद्ध पक्ष के अवसर पर 4 से 10 अक्टूबर तक आयोजित सात दिवसीय पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का शनिवार को पूर्णाहुति, कथा विश्राम, महाआरती और महाप्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। आयोजन में श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मशांति, मोक्ष प्राप्ति और पूर्वजों के आशीर्वाद की कामना के साथ धर्म लाभ लिया।

राष्ट्रीय कथा वाचिका सुश्री जया देवी (बैतूल) ने अपने मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का संगीतमय वाचन किया। वहीं, स्वामी अखंडानंद जी महाराज के सानिध्य में वेदांत दर्शन सेवा समिति, तपोवन धाम केसरपुरा, उमरबन-मनावर द्वारा पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ आयोजित किया गया। यज्ञाचार्य रविकांत अवस्थी (वृंदावन धाम) तथा मूल पाठकर्ता नीरज शास्त्री (जनकपुर धाम, नेपाल) ने अपने सहयोगियों के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।

*श्रीमद् भागवत कथा के प्रसंगों ने बांधा श्रद्धालुओं को*

सात दिवसीय कथा में अध्यात्म, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के साथ श्रीमद् भागवत की रचना, राजा परीक्षित का जन्म, सृष्टि निर्माण, शतरूपा के वंश का वर्णन, ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, समुद्र मंथन, श्रीराम जन्मोत्सव एवं चरित्र, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और उनकी लीलाओं का वर्णन किया गया। इसके साथ गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग उत्सव, कंस वध, उद्धव चरित्र, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष तथा माता अनुसुइया और भगवान दत्तात्रेय के जन्म प्रसंगों की संगीतमय प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।

कथा के दौरान पितृ ऋण चुकाने के धार्मिक महत्व, पिंडदान की परंपरा, पितरों के निमित्त गोदान तथा विभिन्न तीर्थों में स्नान के आध्यात्मिक महत्व का शास्त्रसम्मत वर्णन किया गया।

गौ-माता की रक्षा और गोदान के महत्व पर विशेष चर्चा हुई। इस अवसर पर कालू कठोर द्वारा गोदान भी किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं शुद्धि के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

*भव्य कलश यात्रा से शुरुआत, पूर्णाहुति से विराम*

आयोजन का शुभारंभ प्रथम दिन कलश यात्रा के साथ हुआ था। सात दिनों तक कथा श्रवण और यज्ञ अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अंतिम दिन पूर्णाहुति, महाआरती और महाप्रसाद वितरण के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य यजमान श्रीमती रितु मुकाती एवं मुकेश मुकाती सहित नगर के अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए। आयोजन समिति के अध्यक्ष रामेश्वर चौपड़िया लक्ष्मी फ्यूल्स) आयोजक समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिको, वरिष्ठ हिंदू नागरिक महासंघ, श्री बंकनाथ अटल दरबार मंदिर समिति, श्री बंकनाथ अटल दरबार भक्त मण्डल, श्री हिन्दू वरिष्ठ नागरिक संघ, श्री गोकुल धाम गौशाला समिति, मानवमुनी गौशाला समिति, तहसील पत्रकार संघ, श्री सप्तऋषि गौशाला तपोवन धाम का आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग रहा।