संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
पांढुर्णा, 10 नवंबर 2026
कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर ने नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने आवेदकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में नागरिकों ने पेयजल निकासी, गंदे पानी की निकासी, नाली निर्माण, अवैध निर्माण, सार्वजनिक एवं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, सड़क मरम्मत, भूमि विवाद तथा पुलिस कार्रवाई से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और नागरिकों की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण किया जाए। उन्होंने शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने और की गई कार्रवाई से आवेदकों को अवगत कराने पर भी जोर दिया।
जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
