मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
31 पेटी अवैध माउण्ट 6000 बीयर जप्त, कुल 372 बल्क लीटर शराब कीमती ₹74,400 रूपये की बरामददबंग के सामने प्रशासन फेल जबरन खेत जोतकर किया कब्जारौहतापुर घाट पर पंपसेट के पानी से हुआ गंगा स्नान, श्रद्धालु मायूसहमीरपुर :जिलाधिकारी ने राजकीय महिला छात्रावास मौदहा एवं निर्माणाधीन सीएम कंपोजिट विद्यालय रीवन का किया औचक निरीक्षणकोटपूतली-बहरोड़ जिला प्रमुख चुनाव: निर्वाचन कार्यक्रम जारीहरसौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास में फरार 3 आरोपी गिरफ्तार*लोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग -पंजाबी गुरुद्वारे में गुरुनानक देव जी का मनाया गया जन्मोत्सव*हेडलाइन: नांगलवाड़ी ओझर रोड पर चोरों का आतंक, एक ही रात में दो स्प्लेंडर बाइक चोरीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — नैनपुर स्टेशन में मूक माटी जबलपुर रायपुर से कटा यात्री का हाथशिवराम कन्नौज के नेतृत्व में बाकानेर में होगा मनावर विधानसभा का भव्य दीपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन31 पेटी अवैध माउण्ट 6000 बीयर जप्त, कुल 372 बल्क लीटर शराब कीमती ₹74,400 रूपये की बरामददबंग के सामने प्रशासन फेल जबरन खेत जोतकर किया कब्जारौहतापुर घाट पर पंपसेट के पानी से हुआ गंगा स्नान, श्रद्धालु मायूसहमीरपुर :जिलाधिकारी ने राजकीय महिला छात्रावास मौदहा एवं निर्माणाधीन सीएम कंपोजिट विद्यालय रीवन का किया औचक निरीक्षणकोटपूतली-बहरोड़ जिला प्रमुख चुनाव: निर्वाचन कार्यक्रम जारीहरसौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास में फरार 3 आरोपी गिरफ्तार*लोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग -पंजाबी गुरुद्वारे में गुरुनानक देव जी का मनाया गया जन्मोत्सव*हेडलाइन: नांगलवाड़ी ओझर रोड पर चोरों का आतंक, एक ही रात में दो स्प्लेंडर बाइक चोरीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — नैनपुर स्टेशन में मूक माटी जबलपुर रायपुर से कटा यात्री का हाथशिवराम कन्नौज के नेतृत्व में बाकानेर में होगा मनावर विधानसभा का भव्य दीपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :जिलाधिकारी ने राजकीय महिला छात्रावास मौदहा एवं निर्माणाधीन सीएम कंपोजिट विद्यालय रीवन का किया औचक निरीक्षण

हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने आज राजकीय महिला छात्रावास, मौदहा एवं ग्राम रीवन स्थित निर्माणाधीन सीएम कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों की…

हमीरपुर :जिलाधिकारी ने राजकीय महिला छात्रावास मौदहा एवं निर्माणाधीन सीएम कंपोजिट विद्यालय रीवन का किया औचक निरीक्षण
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने आज राजकीय महिला छात्रावास, मौदहा एवं ग्राम रीवन स्थित निर्माणाधीन सीएम कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

राजकीय महिला छात्रावास, मौदहा का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने राजकीय महिला छात्रावास, मौदहा का निरीक्षण करते हुए पाया कि छात्रावास का संचालन अभी प्रारंभ नहीं हुआ है। उन्होंने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए छात्रावास को शीघ्र संचालित कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई, घास एवं खरपतवार हटाने, बाउंड्रीवाल की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने, क्षतिग्रस्त दरवाजों को बदलने तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस संबंध में उपजिलाधिकारी मौदहा को परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के लिए निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को सेवा प्रदाता के माध्यम से छात्रावास के संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा वार्डन, रसोइया एवं चौकीदार आदि की चयन/नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही साफ-सफाई एवं खाद्यान्न सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने को कहा, ताकि छात्रावास का संचालन जल्द शुरू किया जा सके।

**सीएम कंपोजिट विद्यालय, ग्राम रीवन का निरीक्षण**

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ग्राम रीवन में कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा निर्माणाधीन सीएम कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण कर भवन एवं परिसर में बन रहे मिनी स्टेडियम के निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि शेष निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूर्ण करते हुए दिसंबर माह तक विद्यालय बेसिक शिक्षा विभाग को हैंडओवर किया जाए।

जिलाधिकारी ने विद्यालय तक पहुंच मार्ग को बेहतर बनाने, जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा मिनी स्टेडियम का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण सामग्री एवं अन्य कार्यों को व्यवस्थित रखने के साथ ही प्रकाश व्यवस्था, टाइलिंग सहित सभी अवशेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने को कहा, ताकि विद्यालय का हस्तांतरण निर्धारित समय में सुनिश्चित हो सके।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मौदहा श्री कर्णवीर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री महेश कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकेश खरवार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।