
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
डीग जिले के काचरण पहाड़ी पर लगी रहती है तीर्थ यात्रियो की विशेष भीड़ गूंजते हैं राधे राधे के जयकारे
सावन के महीने में ब्रज क्षेत्र में हिंडोला की अलग ही धूम रहती है ब्रज चौरासी कोस स्थित ब्रज में भगवान श्री कृष्णा की क्रीड़ा स्थली कामवन में चरण पहाड़ी स्थित रमणीक स्थल पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में बाहर से तीर्थ यात्री आते हैं एवं श्रावण मास के उपरांत प्रकृति की गोद में हरियाली की चादर ओढ़े पर्वत श्रृंखला पर स्थित ऐतिहासिक तीर्थ स्थली चरण पहाड़ी पर प्रतिदिन विशेष श्रृंगार के साथ ठाकुर जी के हिंडोले के दर्शन व साथ में भगवान श्री कृष्ण के चरण चिन्हों के दर्शन प्राप्त कर अपने आप को धन्य महसूस करते हैं। भगवान श्री कृष्ण के लुका छुपी की खेल में जब ग्वाल वाल सखा व गायों को भगवान श्री कृष्णा दिखाई नहीं दिए तो सभी ग्वाल-वाल सखा एवं गाय व्याकुल हो गई उन सब की व्याकुलता को देखकर भगवान श्री कृष्ण ने इसी पहाड़ी पर खड़े होकर के बंसी बजाई बंसी की धुन में सभी ग्वाल बाल एवं गाय व पशु पक्षी मंत्र मुक्त हो गए एवं वह पहाडी जिस पर खड़े होकर के ठाकुर जी ने बंसी बजाई वह पहाड़ भी पिघलने लगा और श्री कृष्ण के चरण चिन्ह वहां अंकित हो गए ऐस