
मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नारायच निवासी कल्लू पुत्र मंजूर (80 वर्ष) ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर अपने ही बेटे शहीद और बहू कल्लो पर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी तथा जमीन हड़पने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
शिकायती पत्र में कल्लू ने बताया कि उसने अपनी अधिकांश जमीन बेचकर सभी बेटों को बराबर -बराबर बाट दिया है सभी का विवाह कर दिया है। आरोप है कि उसका बड़ा बेटा शहीद और बहू कल्लो आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं तथा उसकी पत्नी के साथ भी अभद्रता करते हैं। शिकायत के अनुसार दोनों उस पर शेष बची जमीन और मकान अपने नाम लिखने का दबाव बना रहे हैं।
पीड़ित का आरोप है कि बीती रात दोनों ने उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उनके साथ कोई गंभीर घटना हो सकती है।
बुजुर्ग ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने और अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।वहीं हमीरपुर पुलिस ने मीडिया शेल के माध्यम से जानकारी दी है कि
प्रकरण के सम्बन्ध में थाना मौदहा पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

