डिंडोरी, 25 सितंबर 2026। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की महाआरती कर विदाई दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश धूमकेती, तिलक बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अशोक कुमार अवधिया, व्यवस्थापक नरेन्द्र सिंह राजपूत, सह व्यवस्थापक श्रीमती नरबदिया मरकाम, समिति सदस्य श्रीमती ऋतुपर्णा बिलैया, राजेन्द्र परमार, संस्था प्रधान देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार पाण्डेय मंचस्थ रहे। हवन-पूजन के पश्चात "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयघोष से परिसर भक्तिमय हो गया।
सभी ने जगत कल्याण की प्रार्थना की तत्पश्चात प्रसाद वितरण हुआ।
