रेवारी

कोसली गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, लंबित शिकायतों पर कार्रवाई की मांग

अखंड भारत न्यूज, रिपोर्टर: होशियार सिंह, कोसली (रेवाड़ी) कोसली गांव के रवि कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने स्वच्छता, पेयजल तथा मठ से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब दो-तीन वर्षों से वे समाधान शिविरों के माध्यम से संबंधित समस्याओं को लेकर एसडीएम कोसली के समक्ष कई बार लिखित शिकायतें एवं दस्तावेज प्रस्तुत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इन शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच रामकिशन, बाबा शिवपुरी तथा मठ कमेटी से जुड़े संजय कुमार के संबंध में भी शिकायतें दी गई हैं, लेकिन इन मामलों में अब तक कोई स्पष्ट कार्रवाई अथवा प्रशासन की ओर से सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इसके साथ ही कुछ ग्रामीणों ने बाबा मुक्तेश्वरपुरी महाराज की समाधि तथा मठ परिसर में स्थापित प्राचीन मूर्तियों को हटाए जाने का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मठ की प्राचीन धरोहर एवं संपत्ति से संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि शिकायतों में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

Related Articles

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से लंबित शिकायतों पर प्रशासन द्वारा स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए, ताकि गांव में व्याप्त असमंजस दूर हो और वास्तविक तथ्यों का सामने आना सुनिश्चित हो सके।

Show More
Back to top button