हावड़ा, पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस के पावन अवसर पर हावड़ा स्थित श्री शांतिनाथ जिनालय (लिलुआ) में भक्तिरस से सराबोर कर देने वाली भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध युवा गायक कलाकार श्री वाशु सिपानी एवं संवेग युवा ग्रुप ने अपनी सुमधुर भजन प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का आयोजन श्री लिलुआ मूर्तिपूजक जैन संघ के सौजन्य से किया गया। भक्ति संध्या के दौरान प्रस्तुत किए गए भावपूर्ण भजनों ने पूरे जिनालय को भक्तिमय वातावरण से भर दिया। श्रद्धालुओं ने प्रभु भक्ति में लीन होकर कार्यक्रम का आनंद उठाया तथा वाशु सिपानी की प्रस्तुतियों की सराहना की।
इस आयोजन को सफल बनाने में श्री अजीत जी बरडिया एवं श्री अजय जी बैद परिवार का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा।
कार्यक्रम को सफल श्री अजीत जी बरडिया, श्री मेहुल जी संघवी, श्री संदीप जी झवरी, श्री अजय जी बैद ,श्री पंकज जी सुराणा, श्री निरंजन कुमार जी डागा, श्री संदीप जी श्रीमाल, श्री अनिल जी दुगड़, श्री श्रेयांश सेठिया एवं श्री हेमंत जी बैद सहित पूरे लिलुआ संघ के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में जैन समाज के अनेक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने ऐसे धार्मिक एवं भक्तिमय आयोजनों की निरंतरता की मंगलकामना व्यक्त की।
