मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बाढ़ मिलकपुर हादसे में महिला की मौत, पूर्व मंत्री पहुंचे पीड़ित परिवार के घर30 साल से चल रहा था मौत का खेल, आखिरकार प्रशासन ने मारा छापा, शारदा मार्केट के अस्पताल में मचा हड़कंपनर्मदा नगरी की सूरत बदलने की पहल, पांच प्रमुख मार्गों के कायाकल्प के साथ ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग70वीं शालेय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो एवं कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 नवंबर को सांदीपनि विद्यालय नरिया मेंलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग –*पल्स पोलिया अभियान की शुरुआत* *तीन दिवसीय पिलाई जाएगी जीवन रक्षक दवा* *नैनपुर*अखंड भारत न्यूज़- बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान के रिपोर्ट-तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बाढ़ मिलकपुर पहुंचीं पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, घायलों के बेहतर इलाज की उठाई मांगहमीरपुर :चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनी शिकायतें,बिना सूचना के गायब सात अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देशबाढ़ मिलकपुर हादसे में महिला की मौत, पूर्व मंत्री पहुंचे पीड़ित परिवार के घर30 साल से चल रहा था मौत का खेल, आखिरकार प्रशासन ने मारा छापा, शारदा मार्केट के अस्पताल में मचा हड़कंपनर्मदा नगरी की सूरत बदलने की पहल, पांच प्रमुख मार्गों के कायाकल्प के साथ ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग70वीं शालेय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो एवं कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 नवंबर को सांदीपनि विद्यालय नरिया मेंलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग –*पल्स पोलिया अभियान की शुरुआत* *तीन दिवसीय पिलाई जाएगी जीवन रक्षक दवा* *नैनपुर*अखंड भारत न्यूज़- बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान के रिपोर्ट-तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बाढ़ मिलकपुर पहुंचीं पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, घायलों के बेहतर इलाज की उठाई मांगहमीरपुर :चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनी शिकायतें,बिना सूचना के गायब सात अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश
A2Z सभी खबर सभी जिले की

खलघाट मनावर मांगोद मार्ग होगा फोरलेन

खलघाट मनावर मांगोद मार्ग होगा फोरलेन
WhatsApp Facebook

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। शहरवासियों के लिए लंबे समय से चली आ रही फोरलेन की मांग अब पूरी होने की दिशा में है। मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा के अथक प्रयासों, लगातार पैरवी और विधानसभा से लेकर शासन स्तर तक उठाई गई मांग का परिणाम सामने आया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में खलघाट-मनावर-मांगोद मार्ग को फोरलेन परियोजना में शामिल करने की मंजूरी दी गई है। इस निर्णय से मनावर सहित आसपास के क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगी है। स्थानीय विधायक डॉ. हीरालाल अलावा पिछले लंबे समय से क्षेत्र के प्रमुख मार्गों को फोरलेन में परिवर्तित करने और मनावर को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी दिलाने की मांग लगातार उठाते रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा के साथ-साथ शासन और संबंधित विभागों के समक्ष भी प्रमुखता से रखा। उनके प्रयासों के बाद अब खलघाट-मनावर-मांगोद मार्ग को फोरलेन परियोजना में शामिल किया गया है।

*जाम और यातायात दबाव से मिलेगी बड़ी राहत* फोरलेन बनने से मनावर सहित आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। वर्तमान में शहर से गुजरने वाले मार्गों पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। गांधी चौराहा, इंदौर रोड, सिंघाना रोड और धार रोड पर कई बार वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। मनावर तहसील मुख्यालय होने के कारण आसपास के करीब 20 से 30 किलोमीटर क्षेत्र के लोग रोजाना शहर आते-जाते हैं। स्कूल बसों, शासकीय वाहनों, व्यापारिक वाहनों और आम नागरिकों की आवाजाही के कारण शहर में यातायात का दबाव बना रहता है। जाम के कारण एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फोरलेन बनने के बाद यातायात व्यवस्था बेहतर होने और जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

*व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा* खलघाट-मनावर-मांगोद मार्ग के फोरलेन होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। भारी वाहनों की आवाजाही सुगम होने से माल परिवहन में समय की बचत होगी। इससे व्यापारिक गतिविधियों, कृषि आधारित कारोबार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलने की संभावना है। बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र के पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है।

*उद्योगों के लिए भी खुलेगी विकास की राह* खलघाट क्षेत्र पहले से ही औद्योगिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। फोरलेन बनने से मनावर और आसपास के क्षेत्रों की खलघाट तथा इंदौर-अहमदाबाद मार्ग से कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। इससे नए उद्योगों और व्यापारिक गतिविधियों के लिए भी संभावनाएं बढ़ेंगी। क्षेत्र में सीमेंट सहित अन्य उद्योगों के लिए माल परिवहन आसान होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

*वर्षों पुरानी मांग को मिला मुकाम* मनावर को फोरलेन से जोड़ने की मांग लंबे समय से नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक राजनीतिक संगठनों द्वारा उठाई जा रही थी। विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने इस मांग को लगातार प्रमुखता से उठाते हुए शासन स्तर पर इसके लिए प्रयास किए। अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद वर्षों पुरानी मांग के पूरा होने का रास्ता साफ हुआ है। क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है उन्होंने इसे मनावर के विकास की दिशा में ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण सौगात बताते हुए विधायक डॉ. हीरालाल अलावा के प्रयासों की सराहना की है।