मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहलजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहल
A2Z सभी खबर सभी जिले की

पेट की आग बुझाने निकली थी… कोयले की काली सुरंग ने निगल ली जिंदगी

पेट की आग बुझाने निकली थी… कोयले की काली सुरंग ने निगल ली जिंदगी
WhatsApp Facebook

बाघमारा: धनबाद के बाघमारा अनुमंडल मे स्थित चिटाही इलाके में अवैध कोयला खनन ने एक बार फिर एक गरीब परिवार की खुशियां छीन लीं। गुरुवार अहले सुबह बरोरा–सोनारडीह मार्ग स्थित एक कथित खनन स्थल पर कोयला चुनने गई महिला चाल (खनन सुरंग) धंसने से मलबे में दब गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतका रोज की तरह सुबह घर से कोयला चुनने निकली थी ताकि परिवार का गुजारा चल सके। लेकिन किसे पता था कि पेट की आग बुझाने निकली महिला खुद कोयले की काली सुरंग में हमेशा के लिए दफन हो जाएगी। हादसे के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए और दामोदर नदी किनारे अंतिम संस्कार कर दिया।सूत्रों के अनुसार बीसीसीएल एरिया-3 के अंतर्गत दर्जनों अवैध सुरंगें वर्षों से संचालित हैं, जहां प्रतिदिन बड़े पैमाने पर अवैध कोयला निकासी होती है। इसके बावजूद इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लगातार जानलेवा हादसे हो रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अवैध खनन पर सख्ती की जाती और खतरनाक सुरंगों को बंद कराया जाता, तो शायद एक और गरीब महिला की जान नहीं जाती। घटना ने एक बार फिर अवैध खनन और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।