*सपा कार्यालय पर लौहपुरूष सरदार पटेल व आचार्य नरेन्द्र देव की मनाई जयंती सरदार पटेल का देश की एकता और अखंडता में अविस्मरणीय योगदान विधायक पंकज पटेल*
*भारत रत्न सरदार पटेल आजाद भारत के शिल्पकार थे कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सपा अशोक यादव*
*जनपद मीरजापुर से सहायक ब्यूरो चीफ अजय कुमार मौर्या की खास रिपोर्ट*
*जनपद मीरजापुर*
मिर्जापुर। आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं समाजवादी नेता व विचारक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती समारोह समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनो महापुरूषो के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि जौनपुर मुगरा बादशाहपुर के विधायक पंकज पटेल मौजूद रहें।
इस मौके पर विधायक पंकज पटेल ने कहा कि देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपने कठिन परिश्रम से भारत का एक नये सिरे से निर्माण किया। उनके प्रयासों से भारत की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक स्थिति में एक नया मोड़ आया। उन्होने कहा कि सरदार पटेल का देश की एकता और अखंडता में अविस्मरणीय योगदान रहा। 562 रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शिता एवं कठोर निर्णय क्षमता का प्रदर्शन किया।
श्री पटेल ने कहा कि शिक्षाविद आचार्य नरेंद्र देव समाजवाद के असली प्रेरणादायक थे। उन्होंने कांग्रेस से अलग होकर सोशलिस्ट कांग्रेस की स्थापना की थी। राम मनोहर लोहिया उन्हें अपना गुरु मानते थे।
संगोष्ठी में समाजवादी पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि देश की एकता और अखंडता में सरदार पटेल के योगदान को देखते हुए उनका जन्म दिन एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरदार पटेल ने भारत को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। आज जो अखंड भारत का स्वरूप देखने को मिल रहा है वह सरदार पटेल की ही देन है। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का संदेश समाज में एकता, प्रेम, शांति और बंधुत्व की भावना को बढ़ावा देता है। सरदार पटेल आजाद भारत के शिल्पकार थे।
सरदार वल्लभ भाई पटेल का देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका रही। देश के विभाजन के समय रियासतों से तालमेल बैठाकर भारत के साथ मिलाने में पटेल जी की भूमिका सराहनीय थी।
उन्होने कहा कि देश के महान चिंतक और त्याग की प्रतिमूर्ति आचार्य नरेंद्र देव देश की दशा और गरीबों की दुर्दशा देखकर समाजवादी हुए।
गोष्ठी की अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव एवं संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया।
संगोष्ठी में पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, मुन्नी यादव, आशीष यादव, रविन्द्र बहादुर सिंह, सुरेन्द्र सिंह पटेल, रामराज पटेल, राजेश भारती, अवधेश पटेल, परवीन बानो, राणा प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश यादव, झल्लू यादव, विजय पटेल, सतीश मिश्रा, संतोष गोयल, रामजी मौर्या, अभय यादव, ंसग्राम बिन्द, लल्लू दूबे, कन्हैया यादव, मुकुन्द यादव, राममिलन यादव, विजय प्रजापति, बलराम यादव, राकेश यादव, अशोक यादव, बृजलाल मौर्या, गायत्री पटेल, बन्दना पटेल, वन्दना गुप्ता, श्याम अचल यादव, रमाशंकर कोल, कौशिक कन्नौजिया, अतीक खां, अनीस खां, जहाआरा, प्रिस राव, लाल बहादुर यादव, मेवालाल प्रजापति, राजकुमार यादव, उदल पासी, रामराज यादव, वीरेन्द्र यादव, सुरेन्द्र त्रिपाठी, रत्नेश श्रीवास्तव, झल्लो देवी, दिव्या गुप्ता, विष्णुचरण यादव, संदेश यादव, उपेन्द्र तिवारी, जैन कुशवाहा, डा0 रतन सिंह पटेल, डा0 शक्ति श्रीवास्तव, सुरेश पटेल, मुन्ना यादव, शहनवाज खा, भरत बिन्द, धनराज यादव, रंजीत फौजी, पिन्टू यादव, गणेश केशरी, रवि सोनकर, बबलू शुक्ला, जमुना यादव, अभिषेक दूबे, अमरेश सोनकर आदि मौजूद रहें।
