मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मिशन 2027 को लेकर गांव परवाना में चाय पर हुई चर्चा, गणमान्य लोगों के साथ राजपाल लोधी ने किया संवादविभाग की लापरवाही से सड़क पर दुर्घटना को दावत दे रहे घूमते छुटटा गोवंश जिम्मेदार बेखबर।नौकरी का झांसा देना पड़ा भारी: चेक हुआ बाउंस बीएसए ने शिक्षक को किया निलंबित*अम्बेडकर नगर मे बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग*खनन व्यवसायी द्वारा विद्युत बिल जमा करने गए संविदा कर्मी के साथ की गई मारपीटप्रभारी कलेक्टर के अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित। टीएचआर एवं हॉट कुक्ड मील की गुणवत्ता का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश।पूंछ पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीपीएल पूंछ में माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव टेलीकास्ट आयोजित किया पूंछ: भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसरपुंछ: 37 वर्षों की सेवा के बाद इंस्पेक्टर अहमद दीन हुए सेवानिवृत्त, डाक बंगला में दी गई विदाई पुंछ, 31 अक्टूबर 2026: जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग में 37 साल की समर्पित सेवा पूरी करने कराष्ट्रीय एकता दिवस पर सीतापुर पुलिस ने दिलाई एकता की शपथ, स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल,,,जिले की सभी खबर एक साथ – पांढुर्णा में एकता दौड़ से लेकर खनिज माफियाओं पर शिकंजे तक, एक दिन में गूंजी अनेक उपलब्धियांमिशन 2027 को लेकर गांव परवाना में चाय पर हुई चर्चा, गणमान्य लोगों के साथ राजपाल लोधी ने किया संवादविभाग की लापरवाही से सड़क पर दुर्घटना को दावत दे रहे घूमते छुटटा गोवंश जिम्मेदार बेखबर।नौकरी का झांसा देना पड़ा भारी: चेक हुआ बाउंस बीएसए ने शिक्षक को किया निलंबित*अम्बेडकर नगर मे बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग*खनन व्यवसायी द्वारा विद्युत बिल जमा करने गए संविदा कर्मी के साथ की गई मारपीटप्रभारी कलेक्टर के अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित। टीएचआर एवं हॉट कुक्ड मील की गुणवत्ता का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश।पूंछ पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीपीएल पूंछ में माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव टेलीकास्ट आयोजित किया पूंछ: भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसरपुंछ: 37 वर्षों की सेवा के बाद इंस्पेक्टर अहमद दीन हुए सेवानिवृत्त, डाक बंगला में दी गई विदाई पुंछ, 31 अक्टूबर 2026: जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग में 37 साल की समर्पित सेवा पूरी करने कराष्ट्रीय एकता दिवस पर सीतापुर पुलिस ने दिलाई एकता की शपथ, स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल,,,जिले की सभी खबर एक साथ – पांढुर्णा में एकता दौड़ से लेकर खनिज माफियाओं पर शिकंजे तक, एक दिन में गूंजी अनेक उपलब्धियां
Dharक्राइममध्य प्रदेश

मनावर पुलिस का नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार, 25 करोड़ का गांजा जब्त

उमरबन के बड़िया गांव में कपास, मक्का और तुअर की फसल के बीच हो रही थी गांजे की खेती, 4390 हरे पौधे बरामद...तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज, चार आरोपी पुलिस अभिरक्षा में; लगातार 36 घंटे चली…

मनावर पुलिस का नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार, 25 करोड़ का गांजा जब्त
WhatsApp Facebook

उमरबन के बड़िया गांव में कपास, मक्का और तुअर की फसल के बीच हो रही थी गांजे की खेती, 4390 हरे पौधे बरामद…तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज, चार आरोपी पुलिस अभिरक्षा में; लगातार 36 घंटे चली कार्रवाई में 67.29 क्विंटल गांजा जब्त…..

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत मनावर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उमरबन चौकी क्षेत्र के ग्राम बड़िया (उमरबन) में अवैध रूप से की जा रही गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पहाड़ी, तलहटी और दुर्गम इलाकों में कपास, मक्का और तुअर की फसलों के बीच उगाए गए गांजे के कुल 4390 हरे पौधे जब्त किए हैं। इनका कुल वजन 67.29 क्विंटल बताया गया है। पुलिस के अनुसार जब्त गांजे के पौधों की अनुमानित कीमत करीब 25 करोड़ रुपए है। मामले में तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर चार आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। कार्रवाई लगातार 36 घंटे तक चली।

*फसलों की आड़ में चल रही थी गांजे की खेती*

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बड़िया के अलग-अलग खेतों में कपास, तुअर और मक्का की फसल के बीच अवैध रूप से गांजे के पौधे उगाए जा रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई की योजना बनाई गई। इसके लिए चौकी उमरबन, सिंघाना, बाकानेर, थाना मनावर, थाना धरमपुरी एवं पुलिस लाइन धार की संयुक्त टीमें गठित की गईं। पुलिस बल ने चिह्नित स्थानों पर दबिश देकर तीन अलग-अलग खेतों से गांजे के पौधे बरामद किए।

*तीन खेतों से इस तरह हुई जब्ती*

पहली कार्रवाई चौकी प्रभारी बाकानेर उपनिरीक्षक मनोज पाटीदार की टीम ने की। टीम ने बड़िया पटेलपुरा निवासी दिनेश पिता कुंवरसिंह के तुअर और कपास के खेत से गांजे के 1000 पौधे जब्त किए, जिनका वजन 12.97 क्विंटल है। इस मामले में थाना मनावर पर अपराध क्रमांक 773/26 दर्ज किया गया।

दूसरी कार्रवाई सहायक उपनिरीक्षक नवीन जोशी की टीम ने की। टीम ने बड़िया पटेलपुरा निवासी अनिल पिता गुलाब मंडलोई (30) के कपास के खेत से गांजे के 280 हरे पौधे बरामद किए, जिनका वजन 1.78 क्विंटल है। इस मामले में अपराध क्रमांक 771/26 दर्ज किया गया।

तीसरी और सबसे बड़ी कार्रवाई चौकी प्रभारी सिंघाना उपनिरीक्षक अनुप बघेल की टीम ने की। टीम ने कपास, तुअर और मक्का के खेतों से गांजे के 3110 हरे पौधे जब्त किए, जिनका कुल वजन 52.35 क्विंटल है। इस मामले में अपराध क्रमांक 774/26 दर्ज किया गया।

*चार आरोपी पुलिस अभिरक्षा में*

पुलिस ने इस मामले में बड़िया पटेलपुरा निवासी अनिल पिता गुलाब मंडलोई, मालसिंह उर्फ हरेसिंह पिता लालसिंह मोर्य, सखाराम पिता सुखलाल मोर्य और गुलसिंह पिता भलसिंह मंडलोई को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। तीनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

*वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई*

भारत सरकार के नशामुक्त भारत अभियान के तहत मध्यप्रदेश को 31 दिसंबर 2029 तक नशामुक्त बनाने के लक्ष्य के अनुरूप पुलिस मुख्यालय द्वारा मादक पदार्थों की अवैध खेती और तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशन तथा पुलिस महानिरीक्षक अनुराग एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में धार पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनावर प्रदीप वाल्टर, डीएसपी रामसिंह राठौर, थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक राजेश यादव, थाना प्रभारी धरमपुरी निरीक्षक सरदारसिंह सोलंकी सहित बाकानेर एवं सिंघाना चौकी के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस लाइन धार के बल ने भी कार्रवाई में सहयोग किया।

*एक नजर में कार्रवाई*

कुल प्रकरण : 3

जब्त गांजे के पौधे : 4390

कुल वजन : 67.29 क्विंटल

अनुमानित कीमत : 25 करोड़ रुपए

पुलिस अभिरक्षा में आरोपी : 4

कार्रवाई की अवधि : लगातार 36 घंटे

*वैधानिक कार्रवाई : एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20*

नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध मनावर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में गांजे की अवैध खेती का बड़ा मामला सामने आया है।