मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मिशन 2027 को लेकर गांव परवाना में चाय पर हुई चर्चा, गणमान्य लोगों के साथ राजपाल लोधी ने किया संवादविभाग की लापरवाही से सड़क पर दुर्घटना को दावत दे रहे घूमते छुटटा गोवंश जिम्मेदार बेखबर।नौकरी का झांसा देना पड़ा भारी: चेक हुआ बाउंस बीएसए ने शिक्षक को किया निलंबित*अम्बेडकर नगर मे बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग*खनन व्यवसायी द्वारा विद्युत बिल जमा करने गए संविदा कर्मी के साथ की गई मारपीटप्रभारी कलेक्टर के अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित। टीएचआर एवं हॉट कुक्ड मील की गुणवत्ता का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश।पूंछ पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीपीएल पूंछ में माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव टेलीकास्ट आयोजित किया पूंछ: भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसरपुंछ: 37 वर्षों की सेवा के बाद इंस्पेक्टर अहमद दीन हुए सेवानिवृत्त, डाक बंगला में दी गई विदाई पुंछ, 31 अक्टूबर 2026: जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग में 37 साल की समर्पित सेवा पूरी करने कराष्ट्रीय एकता दिवस पर सीतापुर पुलिस ने दिलाई एकता की शपथ, स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल,,,जिले की सभी खबर एक साथ – पांढुर्णा में एकता दौड़ से लेकर खनिज माफियाओं पर शिकंजे तक, एक दिन में गूंजी अनेक उपलब्धियांमिशन 2027 को लेकर गांव परवाना में चाय पर हुई चर्चा, गणमान्य लोगों के साथ राजपाल लोधी ने किया संवादविभाग की लापरवाही से सड़क पर दुर्घटना को दावत दे रहे घूमते छुटटा गोवंश जिम्मेदार बेखबर।नौकरी का झांसा देना पड़ा भारी: चेक हुआ बाउंस बीएसए ने शिक्षक को किया निलंबित*अम्बेडकर नगर मे बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग*खनन व्यवसायी द्वारा विद्युत बिल जमा करने गए संविदा कर्मी के साथ की गई मारपीटप्रभारी कलेक्टर के अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित। टीएचआर एवं हॉट कुक्ड मील की गुणवत्ता का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश।पूंछ पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीपीएल पूंछ में माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव टेलीकास्ट आयोजित किया पूंछ: भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसरपुंछ: 37 वर्षों की सेवा के बाद इंस्पेक्टर अहमद दीन हुए सेवानिवृत्त, डाक बंगला में दी गई विदाई पुंछ, 31 अक्टूबर 2026: जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग में 37 साल की समर्पित सेवा पूरी करने कराष्ट्रीय एकता दिवस पर सीतापुर पुलिस ने दिलाई एकता की शपथ, स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल,,,जिले की सभी खबर एक साथ – पांढुर्णा में एकता दौड़ से लेकर खनिज माफियाओं पर शिकंजे तक, एक दिन में गूंजी अनेक उपलब्धियां
Ambedkar Nagarउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

विभाग की लापरवाही से सड़क पर दुर्घटना को दावत दे रहे घूमते छुटटा गोवंश जिम्मेदार बेखबर।

अंबेडकर नगर आलापुर, अंबेडकर नगर। जहांगीरगंज विकासखंड क्षेत्र के बाजारों और प्रमुख सड़कों पर छुट्टा गोवंश का आतंक राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है। सड़कों पर झुंड…

विभाग की लापरवाही से सड़क पर दुर्घटना को दावत दे रहे घूमते छुटटा गोवंश जिम्मेदार बेखबर।
WhatsApp Facebook

अंबेडकर नगर
आलापुर, अंबेडकर नगर। जहांगीरगंज विकासखंड क्षेत्र के बाजारों और प्रमुख सड़कों पर छुट्टा गोवंश का आतंक राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है।

सड़कों पर झुंड में घूम रहे गोवंश कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। गिरैया, सरजूनगर, मदैनिया, गढ़वल, पदुमपुर सहित जहांगीरगंज ब्लॉक कार्यालय के सामने स्थित तेंदुआईकला चौराहे पर छुट्टा गोवंश का जमावड़ा लगा रहता है।

सबसे अधिक खतरा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के आसपास बना हुआ है। एक्सप्रेसवे से उतरकर आने वाले छोटे-बड़े वाहनों के सामने रात के अंधेरे में अचानक गोवंश के आ जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हाल ही में इसी क्षेत्र में एक गोवंश रात के अंधेरे में घायल हो गया था, बाद में उसकी मौत हो गई। शासन स्तर से लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं कि गांवों और बाजारों में खुलेआम घूम रहे छुट्टा गोवंश को पकड़कर गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाए, ताकि आमजन और यातायात की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

इसके बावजूद क्षेत्र में इन निर्देशों का प्रभावी अनुपालन होता नजर नहीं आ रहा है। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से अभियान चलाकर छुट्टा गोवंश को पकड़वाने और उन्हें गो-आश्रय स्थलों तक पहुंचाने की मांग की है।

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी जहांगीरगंज ने बताया कि छुट्टा गोवंश को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाता है। संबंधित क्षेत्रों की जांच कराई जाएगी और सड़कों पर घूम रहे गोवंश को पकड़कर गो-आश्रय स्थल भेजने की कार्यवाही की जाएगी