
जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन द्वारा चरण पहाड़ी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में दिया सहयोग
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
कामां :–जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन द्वारा जायंट्स सेवा सप्ताह के सातवें दिवस पर चरण पहाड़ी पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया ग्रुप अध्यक्ष खेमराज खंडेलवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित एक वृक्ष मां के नाम अभियान को सरकार करते हुए जायंट्स सेवा सप्ताह के अंतर्गत सातवें दिवस के कार्य में चरण पहाड़ी पर 11(ग्यारह) वर्षों का वृक्षारोपण किया गया एवं वृक्षों को पशुओं से सुरक्षा प्रदान करने हेतु ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षित किया गया एवं नियमित देखभाल के लिए ग्रुप के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंप गई। उन्होंने बताया कि यहां पर पूर्व में भी जायंट्स ग्रुप द्वारा वृक्षारोपण किया गया है जिसमें सभी पेड़ सुरक्षित रूप से काफी बड़े हो गए हैं वृक्ष हमारी धरा का श्रृंगार है सभी लोगों को वृक्ष लगाने चाहिए पूर्व में यहां एक विशाल चुग्गा घर भी ग्रुप के माध्यम से बनवाया गया है जिसमें विभिन्न प्रकार के पक्षी मोर तोता कबूतर व अन्य अपना आहार ग्रहण करते हैं पूरे वर्ष भर के लिए पक्षियों के चुग़ने के लिए चुग्गे की व्यवस्था भी जायंट्स ग्रुप सभी सदस्यों एवं भामाशाहों के सहयोग से प्रदान करता है। जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन शिक्षा संस्कार जीव सेवा गौ सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण तथा समाज सेवा के सभी कार्यों में सेवा की भावना के साथ अनवरत रूप से लगा रहता है। इस कार्यक्रम में डॉक्टर संजय शर्मा हरी कुम्हेरिया उमाशंकर शर्मा सुरेश सोनी हर प्रसाद नाटाणी राधा शरण शर्मा व अन्य साथियों ने सहयोग प्रदान किया।