
नालछा में पूर्व उप मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी:
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल बांटे, जमुना देवी को किया याद
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
नालछा न्यूज/नालछा ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय जमुना देवी की पुण्यतिथि मनाई गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मरीजों को फल वितरित किए गए।
श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेता सुखराम मकवाना ने कहा कि जमुना देवी सरल स्वभाव की और मिलनसार थीं। वे आदिवासी वर्ग और किसानों की सच्ची हितैषी थीं। उनकी सादगी हमेशा उनकी पहचान रही।
जमुना देवी ने नालछा क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाए। इनमें नालछा में अस्पताल, जमीनों के पट्टे, नालछा तालाब, मालीपुरा डेम, हैदरी तालाब और मांडू हायर सेकेंडरी स्कूल का उन्नयन शामिल है।कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद इंदुरकर, किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुखराम मकवाना, युथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पियूष ग्वाल , मांडू नगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप यादव मौजूद रहे।
जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतू मालीवाड़, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश भूरिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।