मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जौनपुर: भारी बारिश व जलभराव के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल कल बंद, DM के निर्देश पर BSA का आदेशजौनपुर में खाकी पर हमला: जांच करने गए पुलिसकर्मियों पर पथराव, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; बाइक और मोबाइल तोड़ेबाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला के चुनाव कार्यक्रम में संशोधन, 4 अक्टूबर को होगा मतदानजौनपुर में सनसनी: ढाई माह से लापता लाइब्रेरी संचालक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोघघरी में मां दुर्गा पूजा और आदर्श रामलीला मंचन को लेकर के बैठक बुलाई गईहमीरपुर :श्यामला नाला पुल के नीचे ट्रक फंसा, पढ़ोरी में रपटा के ऊपर बह रहा चंद्रावल नदी का पानी; रविवार को बारिश थमने से लोगों ने ली राहत की सांसवीज वितरक्त डीपी वरील फ्युज बॉक्स बंदिस्त करावे बेसावधपणे मोठा अपघात घडू शकतोहमीरपुर :लगातार बारिश बनी आफत, कम्हरिया में छह मकान गिरे, छिरका में आवागमन ठप,श्याम नाला और चंद्रावल नदी उफान पर, कई गांवों का मौदहा तहसील मुख्यालय से संपर्क प्रभावितजौनपुर: भारी बारिश व जलभराव के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल कल बंद, DM के निर्देश पर BSA का आदेशजौनपुर में खाकी पर हमला: जांच करने गए पुलिसकर्मियों पर पथराव, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; बाइक और मोबाइल तोड़ेबाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला के चुनाव कार्यक्रम में संशोधन, 4 अक्टूबर को होगा मतदानजौनपुर में सनसनी: ढाई माह से लापता लाइब्रेरी संचालक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोघघरी में मां दुर्गा पूजा और आदर्श रामलीला मंचन को लेकर के बैठक बुलाई गईहमीरपुर :श्यामला नाला पुल के नीचे ट्रक फंसा, पढ़ोरी में रपटा के ऊपर बह रहा चंद्रावल नदी का पानी; रविवार को बारिश थमने से लोगों ने ली राहत की सांसवीज वितरक्त डीपी वरील फ्युज बॉक्स बंदिस्त करावे बेसावधपणे मोठा अपघात घडू शकतोहमीरपुर :लगातार बारिश बनी आफत, कम्हरिया में छह मकान गिरे, छिरका में आवागमन ठप,श्याम नाला और चंद्रावल नदी उफान पर, कई गांवों का मौदहा तहसील मुख्यालय से संपर्क प्रभावित
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :जेम पोर्टल के प्रभावी उपयोग एवं शासकीय खरीद प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

हमीरपुर :जेम पोर्टल के प्रभावी उपयोग एवं शासकीय खरीद प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभागार, हमीरपुर में Government e-Marketplace (GeM) पोर्टल के नियमों, प्रक्रियाओं एवं प्रभावी उपयोग को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण/कार्यशाला आयोजित की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जेम पोर्टल, उत्तर प्रदेश श्री कृष्ण मुरारी द्वारा अधिकारियों को जेम पोर्टल के माध्यम से शासकीय वस्तुओं एवं सेवाओं के क्रय की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण के दौरान जेम पोर्टल के माध्यम से शासकीय खरीद में पारदर्शिता, प्रतिस्पर्धा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। श्री कृष्ण मुरारी द्वारा पोर्टल के विभिन्न प्रावधानों, क्रय प्रक्रिया, उपलब्ध वस्तुओं एवं सेवाओं के चयन, विक्रेता चयन, ऑर्डर प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में अधिकारियों को व्यावहारिक जानकारी दी गई। साथ ही जेम पोर्टल के उपयोग के दौरान शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देशों से भी अवगत कराया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने कहा कि शासकीय विभागों में वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुगम, प्रतिस्पर्धात्मक एवं जवाबदेह बनाने में जेम पोर्टल की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जेम पोर्टल से संबंधित नियमों एवं प्रक्रियाओं को भली-भांति समझते हुए शासकीय क्रय कार्यों में उनका प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त तहसील एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा जेम पोर्टल से संबंधित विभिन्न विषयों पर पूछे गए प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनपद के सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जेम पोर्टल की कार्यप्रणाली से भली-भांति अवगत कराते हुए शासकीय खरीद में नियमों का प्रभावी अनुपालन तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।