मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोपAKHAND BHARAT BULLET NEWSबखोरापुर मंदिर में अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाबएडवोकेट नरेश कुंडारा बने युवा प्रकोष्ठ के दौसा जिलाध्यक्ष जयपुर/दौसा | डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान (झालाना सांस्थानिक क्षेत्र, जयपुर) ने संगठन कपेयजल संकट को लेकर कांग्रेस विधायक ने उठाई थी आवाज, आखिरकार ग्रामीणों को मिली राहतचार साल से सीएम विंडो पर लंबित शिकायत, गलत निस्तारण का आरोप; मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांगपूंछ पुलिस ने 1 अक्टूबर 2026 को पूंछ में आर्मी बैरियर गेट के पास वाहन की चेकिंग के दौरान मकसूद अहमद के कब्जे से लगभग 15-20 ग्राम चरस बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। * आरोपहाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोपAKHAND BHARAT BULLET NEWSबखोरापुर मंदिर में अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाबएडवोकेट नरेश कुंडारा बने युवा प्रकोष्ठ के दौसा जिलाध्यक्ष जयपुर/दौसा | डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान (झालाना सांस्थानिक क्षेत्र, जयपुर) ने संगठन कपेयजल संकट को लेकर कांग्रेस विधायक ने उठाई थी आवाज, आखिरकार ग्रामीणों को मिली राहतचार साल से सीएम विंडो पर लंबित शिकायत, गलत निस्तारण का आरोप; मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांगपूंछ पुलिस ने 1 अक्टूबर 2026 को पूंछ में आर्मी बैरियर गेट के पास वाहन की चेकिंग के दौरान मकसूद अहमद के कब्जे से लगभग 15-20 ग्राम चरस बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। * आरोप
जैसलमेरराजस्थान

आदर्श विद्या मंदिर की बहनों ने जवानों के साथ मनाया रक्षा बंधन त्योहार

आदर्श विद्या मंदिर की बहनों ने जवानों के साथ मनाया रक्षा बंधन त्योहार
WhatsApp Facebook

नाचना (जैसलमेर): देश के रक्षकों को बंधी रक्षा की डोर, आदर्श विद्या मंदिर की बहनों ने जवानों संग मनाया रक्षाबंधन
​नाचना। आदर्श शिक्षण संस्थान जैसलमेर द्वारा संचालित स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक, नाचना की छात्राओं ने सीमा पर तैनात आर्मी जवानों और पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया। बहनों ने जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु एवं देश रक्षा का संकल्प लिया।
​विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह चारण ने बताया कि इस पावन अवसर पर 811 CETC के कर्नल अनिल कुमार ने छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बहनों को उत्कृष्ट संस्कारमय वातावरण में शिक्षा ग्रहण करने और भविष्य में सर्वोत्तम परिणाम हासिल कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कर्नल अनिल कुमार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के ऐतिहासिक व प्रेरणादायी प्रसंग साझा करते हुए छात्राओं का मनोबल बढ़ाया और उन्हें देश सेवा का महत्व समझाया।
​इसी क्रम में, नाचना पुलिस थाने में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मण राम ने भी सभी छात्राओं को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए जवानों की ओर से बहनों की सुरक्षा का वचन दिया।
​कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में शिशु वाटिका प्रभारी भगवान सिंह, आचार्य राणीदान तथा आचार्या चेतना एवं रानी का विशेष सहयोग रहा। पूरे आयोजन के दौरान परिसर देश भक्ति के जयकारों और आत्मीयता के माहौल से सराबोर रहा।