मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर घमासान: सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, केंद्र न बनाने की मांगबड़वानी जिले की ताजा खबर 1. निवाली में अवैध BHMS क्लिनिक पर प्रशासन का छापा BMO और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लिनिक सील किया गया। 2. अंजड़बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।राजेश कुमार पूंछ पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल डेगवार-एम द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र पूंछ एवं ऐतिहासिक पूंछ किले का शैक्षिक भ्रमण आयोजित पूंछ, विद्यार्थियों को अनुभवात्मक शिक्षा प्रदबेचू वीर बाबा की चैारी छूने से मिलती है भूत प्रेत बाधा से मुक्ति 18 से 20 नवंबर तक लगेगा मेलाआंवला तहसील के ग्राम ढकपुरा में समाजवादी पार्टी के डॉक्टर जी राज यादव द्वारा फीता काटकर हुआ श्री रामलीला का शुभारंभ, उमड़ी हजारों की भीड़आंवला में पिटाई के वायरल वीडियो मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।हमीरपुर :फार्मासिस्टों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, सीएमओ के आश्वासन पर बनी सहमतिहमीरपुर :मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरांत जनपद में अब 991 मतदेय स्थल अनुमोदितबोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर घमासान: सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, केंद्र न बनाने की मांगबड़वानी जिले की ताजा खबर 1. निवाली में अवैध BHMS क्लिनिक पर प्रशासन का छापा BMO और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लिनिक सील किया गया। 2. अंजड़बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।राजेश कुमार पूंछ पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल डेगवार-एम द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र पूंछ एवं ऐतिहासिक पूंछ किले का शैक्षिक भ्रमण आयोजित पूंछ, विद्यार्थियों को अनुभवात्मक शिक्षा प्रदबेचू वीर बाबा की चैारी छूने से मिलती है भूत प्रेत बाधा से मुक्ति 18 से 20 नवंबर तक लगेगा मेलाआंवला तहसील के ग्राम ढकपुरा में समाजवादी पार्टी के डॉक्टर जी राज यादव द्वारा फीता काटकर हुआ श्री रामलीला का शुभारंभ, उमड़ी हजारों की भीड़आंवला में पिटाई के वायरल वीडियो मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।हमीरपुर :फार्मासिस्टों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, सीएमओ के आश्वासन पर बनी सहमतिहमीरपुर :मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरांत जनपद में अब 991 मतदेय स्थल अनुमोदित
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरांत जनपद में अब 991 मतदेय स्थल अनुमोदित

हमीरपुर।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अशोक कुमार की अध्यक्षता में आज अपराह्न कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के…

हमीरपुर :मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरांत जनपद में अब 991 मतदेय स्थल अनुमोदित
WhatsApp Facebook

हमीरपुर।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अशोक कुमार की अध्यक्षता में आज अपराह्न कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन (Rationalization) के उपरांत भारत निर्वाचन आयोग से अनुमोदित मतदेय स्थलों के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में मतदेय स्थलों के सम्भाजन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तथा प्रस्तावित मतदेय स्थलों को आयोग से अनुमोदन प्राप्त हो गया है। आयोग द्वारा प्रति मतदेय स्थल अधिकतम 1200 मतदाताओं के मानक के आधार पर किए गए सम्भाजन के फलस्वरूप जनपद में पूर्व के 1015 मतदेय स्थलों के सापेक्ष अब कुल **991 मतदेय स्थल** निर्धारित किए गए हैं। इनमें विधानसभा क्षेत्र 228-हमीरपुर में 509 तथा 229-राठ (अ०जा०) में 482 मतदेय स्थल शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि नए मतदेय स्थलों के लिए अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नामित कर उनकी सूची शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि बीएलओ एवं बीएलए के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके। साथ ही नए बूथों से संबंधित मतदाताओं को भी समय से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।

बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 12 नवंबर, 2026 को तथा अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी, 2027 को किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री राकेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार, भारतीय जनता पार्टी से जिला महामंत्री श्री लक्ष्मीरतन साहू, बहुजन समाज पार्टी से विधानसभा प्रभारी श्री वीरेन्द्र वर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जिला मंत्री श्री सूर्यकिशोर तिवारी तथा समाजवादी पार्टी से यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष श्री मिस्बाहुल हसन एवं श्री युगांक मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।