मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जौनपुर: भारी बारिश व जलभराव के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल कल बंद, DM के निर्देश पर BSA का आदेशजौनपुर में खाकी पर हमला: जांच करने गए पुलिसकर्मियों पर पथराव, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; बाइक और मोबाइल तोड़ेबाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला के चुनाव कार्यक्रम में संशोधन, 4 अक्टूबर को होगा मतदानजौनपुर में सनसनी: ढाई माह से लापता लाइब्रेरी संचालक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोघघरी में मां दुर्गा पूजा और आदर्श रामलीला मंचन को लेकर के बैठक बुलाई गईहमीरपुर :श्यामला नाला पुल के नीचे ट्रक फंसा, पढ़ोरी में रपटा के ऊपर बह रहा चंद्रावल नदी का पानी; रविवार को बारिश थमने से लोगों ने ली राहत की सांसवीज वितरक्त डीपी वरील फ्युज बॉक्स बंदिस्त करावे बेसावधपणे मोठा अपघात घडू शकतोहमीरपुर :लगातार बारिश बनी आफत, कम्हरिया में छह मकान गिरे, छिरका में आवागमन ठप,श्याम नाला और चंद्रावल नदी उफान पर, कई गांवों का मौदहा तहसील मुख्यालय से संपर्क प्रभावितजौनपुर: भारी बारिश व जलभराव के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल कल बंद, DM के निर्देश पर BSA का आदेशजौनपुर में खाकी पर हमला: जांच करने गए पुलिसकर्मियों पर पथराव, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; बाइक और मोबाइल तोड़ेबाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला के चुनाव कार्यक्रम में संशोधन, 4 अक्टूबर को होगा मतदानजौनपुर में सनसनी: ढाई माह से लापता लाइब्रेरी संचालक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोघघरी में मां दुर्गा पूजा और आदर्श रामलीला मंचन को लेकर के बैठक बुलाई गईहमीरपुर :श्यामला नाला पुल के नीचे ट्रक फंसा, पढ़ोरी में रपटा के ऊपर बह रहा चंद्रावल नदी का पानी; रविवार को बारिश थमने से लोगों ने ली राहत की सांसवीज वितरक्त डीपी वरील फ्युज बॉक्स बंदिस्त करावे बेसावधपणे मोठा अपघात घडू शकतोहमीरपुर :लगातार बारिश बनी आफत, कम्हरिया में छह मकान गिरे, छिरका में आवागमन ठप,श्याम नाला और चंद्रावल नदी उफान पर, कई गांवों का मौदहा तहसील मुख्यालय से संपर्क प्रभावित
Jaunpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

जौनपुर में खाकी पर हमला: जांच करने गए पुलिसकर्मियों पर पथराव, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; बाइक और मोबाइल तोड़े

जौनपुर (संवाददाता: मनोज कुमार) जिले के बरसठी थाना क्षेत्र अंतर्गत परियत गांव में रविवार को कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक शिकायती…

WhatsApp Facebook

जौनपुर (संवाददाता: मनोज कुमार)
जिले के बरसठी थाना क्षेत्र अंतर्गत परियत गांव में रविवार को कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच करने पहुंचे दो पुलिसकर्मियों पर उपद्रवियों ने ईंट-पत्थरों और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में जान बचाकर भाग रहे पुलिसकर्मियों को हमलावरों ने काफी दूर तक दौड़ाया। ​सूचना रोकने के लिए मोबाइल छीने, सरकारी बाइक तोड़ी
​घटना के दौरान हमलावरों की दबंगई इस कदर हावी रही:
​दौड़ाकर हमला: जांच के दौरान विवाद बढ़ने पर उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर अचानक पथराव शुरू कर दिया।

जान बचाने के लिए जब पुलिसकर्मी भागे, तो उन्हें दौड़ाया गया। ​साक्ष्य और संपर्क मिटाने की कोशिश: पुलिसकर्मी थाने पर उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचना न दे सकें, इसके लिए आरोपियों ने उनके मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक कर तोड़ दिए।

​बाइक क्षतिग्रस्त: पुलिसकर्मियों की बाइक को लाठी-डंडों से प्रहार कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। ​भारी पुलिस बल के पहुंचने से पहले आरोपी फरार
​घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में रामपुर पीआरबी, बरसठी पीआरबी और थाने की भारी पुलिस फोर्स मौके पर रवाना हुई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी उपद्रवी गांव छोड़कर फरार होने में कामयाब रहे।

​थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी एक शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण के सिलसिले में परियत गांव गए हुए थे। पथराव और हमले की घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस बल पर हमला करने वाले चिन्हित आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।