#बिलाली, तहसील-नारायणपुर, जिला-कोटपूतली बहरोड़ :- राजस्थान पर्यटन विकास निगम के पूर्व चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ की पूजनीय माताजी श्रीमती सायर कंवर के आकस्मिक स्वर्गवास के बाद आज उनके पैतृक निवास स्थान बिलाली में सादर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। 6 नवंबर को उनका स्वर्गवास हुआ था। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे लोगों ने पुण्यात्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
श्रद्धांजलि सभा में जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर सहित अनेक नेता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन मौजूद रहे। सभी ने श्रीमती सायर कंवर के सरल, स्नेहिल और सेवाभावी जीवन को याद करते हुए कहा कि उनका जाना परिवार के साथ ही पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दौरान धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ के निवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।
